menu-icon
India Daily

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: थलपति विजय की 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, पहले ही दिन बटोरे इतने करोड़

एक्शन, इमोशन और मास सीन्स से भरी यह फिल्म दर्शकों को बांधे रख रही है. पहले दिन के शोज में तमिलनाडु के थिएटर्स में खासा बज़ देखने को मिला. कई जगह टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं. फिल्म का बजट रिपोर्ट्स में 300 से 500 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है.

antima
Edited By: Antima Pal
Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: थलपति विजय की 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, पहले ही दिन बटोरे इतने करोड़
Courtesy: X

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों की भीड़ जुटा रही है. यह विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है, इसलिए फैंस का जोश देखने लायक है. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने दक्षिण भारत में अकेले 25 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया. पूरे देश में भी फिल्म ने शानदार शुरुआत की है.

'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जन नायकन' ने पहले दिन भारत में 28.71 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. कुल 12,258 शोज में यह कमाई हुई. भारत में ग्रॉस कलेक्शन 33.88 करोड़ रुपये रहा. वर्ल्डवाइड ओपनिंग की बात करें तो फिल्म ने 78.27 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया. सैकनिल्क के अनुसार भारत में नेट कलेक्शन 41 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया, जिसमें तमिल वर्जन का जलवा सबसे ज्यादा दिखा.

पहले ही दिन बटोरे इतने करोड़

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रही उसकी ओरिजिनल तमिल भाषा. तमिल वर्जन ने अकेले 25.75 करोड़ रुपये कमा लिए. तेलुगु वर्जन ने 1.52 करोड़ और हिंदी वर्जन ने 1.44 करोड़ रुपये की कमाई की. यानी दक्षिण में फिल्म ने लगभग 27-28 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हिंदी बेल्ट में शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन तमिलनाडु, केरल और आंध्र-तेलंगाना में फैंस ने थिएटर घेर लिए.

विजय के फैंस इस फिल्म को उनके करियर का तोहफा मान रहे हैं. एक्शन, इमोशन और मास सीन्स से भरी यह फिल्म दर्शकों को बांधे रख रही है. पहले दिन के शोज में तमिलनाडु के थिएटर्स में खासा बज़ देखने को मिला. कई जगह टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं. फिल्म का बजट रिपोर्ट्स में 300 से 500 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. अब वीकेंड पर फिल्म कितना और जोर लगाती है, यह देखना दिलचस्प होगा. अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो फिल्म आसानी से 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार सकती है.