menu-icon
India Daily

'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' में दिखेंगे इमरान हाशमी, दिशा पटानी और एल्विश यादव? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

वीडियो में दिखाया गया था कि 'अवारापन 2' की टीम शो में प्रमोशन करने पहुंची है और कटआउट भी अनवील किया जा रहा है. देखने वालों को लगा कि अब असली मजा आने वाला है. लेकिन ये वीडियो पूरी तरह से फेक निकला.

antima
Edited By: Antima Pal
'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' में दिखेंगे इमरान हाशमी, दिशा पटानी और एल्विश यादव? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
Courtesy: X

India's Got Latent Season 2: समय रैना के पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है और हर एपिसोड के साथ चर्चा का बाजार गर्म है. दर्शक अब लगातार पूछ रहे हैं कि अगले एपिसोड में कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां मेहमान बनकर आएंगी. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि इमरान हाशमी, दिशा पटानी, अमाल मलिक और एल्विश यादव शो में आने वाले हैं.

वीडियो में दिखाया गया था कि 'अवारापन 2' की टीम शो में प्रमोशन करने पहुंची है और कटआउट भी अनवील किया जा रहा है. देखने वालों को लगा कि अब असली मजा आने वाला है. लेकिन ये वीडियो पूरी तरह से फेक निकला.

इमरान हाशमी के एक फैन ने खुद इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ये सिर्फ एक मजाकिया एडिट है. उन्होंने कैप्शन में साफ-साफ बताया- '2 मिनट के लिए इंस्टाग्राम खोला और फीड ने ये दिखा दिया. एक पल के लिए यकीन हो गया था, लेकिन हां… ये फेक है.' फैन ने खुद हंस-हंसकर ये बात कही कि एडिट इतना अच्छा था कि थोड़ी देर के लिए लग गया जैसे मल्टीवर्स खुल गया हो.

अभी तक शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी नजर आईं, जबकि दूसरे एपिसोड में किकू शारदा, चंदन प्रभाकर और हर्ष लिंबाचिया ने कमाल किया. तीसरे एपिसोड को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही हैं. ये पहली बार नहीं है जब शो को लेकर फेक वीडियो वायरल हुआ हो. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो में जॉनी सिन्स और कोमाटोज जैसे नामों का इस्तेमाल करके AI जनरेटेड क्लिप चलाई गई थी, जो बाद में फर्जी साबित हुई.