Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री वेडिंग सेलिब्रेशन बीच उनका वेडिंग कार्ड सामने आ गया है. इसी के साथ मुंबई या लंदन या अबू धाबी में शादी के कयासों से पर्दा उठ गया है. कार्ड के अनुसार शादी समारोह मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर या JIO World Centre में होगा. अब लोगों के जेहन में ये सवाल आ रहा है की अंबानी परिवार दुनिया में कही भी समारोह कर सकता था लेकिन उन्होंने मुंबई की इस जगह को क्यों चुना. आइये जानें इसका कारण और इस जगह की खासियत.
इन दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इटली और फ्रांस में प्री-वेडिंग सेलिब्रेट कर रहे हैं. इससे पहले गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन रखे गए थे जो 1 मार्च से 3 मार्च तक चले थे. बताया जा रहा है कि अनंत को जामनगर से काफी लगाव इसलिए यह फंक्शन जामनगर के रिलायंस टाउनशिप में रखा गया था.
अनंत अंबानी और राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर या JIO World Centre में होगी. शादी पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति से की जाएगी. मुख्य समारोह शुक्रवार, 12 जुलाई को शुरू होंगे. शनिवार, 13 जुलाई को आशीर्वाद और रविवार, 14 जुलाई को मंगल उत्सव या वेडिंग रिसेप्शन होगा.
Anant Ambani and Radhika’s Wedding to be held in Mumbai on 12th July at the Jio World Convention Centre in BKC. Wedding to be performed in accordance with the traditional Hindu Vedic way.
— ANI (@ANI) May 30, 2024
The main wedding ceremonies will start on Friday, 12th July with the auspicious Shubh… pic.twitter.com/YKnaAIAs7o
BKC स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर अंबानी परिवार की नई प्रॉपर्टी है. बताया जा रहा है इस प्रोजेक्ट में अनंत अंबानी का काफी लगाव है. यहीं से मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की शादी भी हुई है. इस कारण इस स्थान का चयन शादी के लिए किया जा रहा है. इसके साथ ही यहां मेहमानों के लिए पर्याप्त सुविधा और स्पेस है. आइये जानें इसकी खासियत के बारे में...
जियो वर्ल्ड सेंटर मुंबई के एक बॉलरूम है, जिसमें 3000 लोगों की कैपेसिटी है. जो बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर 32,280 स्क्वायर फीट में फैला है. ये सेंटर कुल 18.5 एकड़ में फैला है. ये बिजनेस के साथ-साथ कॉमर्स और कल्चरल डेस्टिनेशन है. यहां तमाम तरह की सुविधाएं हैं.
कन्वेंशन सेंटर की मुख्य बिल्डिंग ही करीब 5 एकड़ में है.
यहां 2 कन्वेंशन सेंटर है जहां 10,640 लोग बैठ सकते हैं
1 लाख 61 हजार वर्ग फुट से ज्यादा में तीन प्रदर्शनी हॉल
यहां 5 हजार कारों की पार्किंग है
इसके साथ ही यहां 25 मीटिंग रूम्स की भी व्यवस्था
ये सेंटर भारत का सबसे बड़ा कन्वेशन सेंटर है. इसका शुभारंभ नीता अंबानी ने मार्च 2022 में शुभारंभ किया था. सेंटर का डिजाइन इतना खास है कि इससे लॉन्च होने से पहले ही इसमें कई कार्यक्रम होने तय हो गए थे. इसके शुभारंभ में नीता अंबानी ने कहा था कि जियो वर्ल्ड सेंटर हमारे गौरवशाली राष्ट्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. हम देश की आकांक्षाओं का प्रतिबिंध हैं.