menu-icon
India Daily

कौन हैं रैपर बादशाह की दूसरी वाइफ ईशा रिखी? इन फिल्मों में नजर आ चुकीं पंजाबी एक्ट्रेस, यहां जानें सबकुछ

ईशा और बादशाह की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और पिछले कुछ सालों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आती रही हैं. हाल ही में ईशा की मां पूनम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें दुल्हन की तरह लाल सलवार कमीज में ईशा और ब्राउन कुर्ता-साफा में बादशाह गरलैंड एक्सचेंज करते नजर आ रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
कौन हैं रैपर बादशाह की दूसरी वाइफ ईशा रिखी? इन फिल्मों में नजर आ चुकीं पंजाबी एक्ट्रेस, यहां जानें सबकुछ
Courtesy: x

मुंबई: पंजाबी मनोरंजन जगत की मशहूर चेहरा ईशा रिखी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें ईशा और रैपर बादशाह को शादी के रस्म निभाते देखा जा सकता है. इससे फैन्स में शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं. हालांकि बादशाह या ईशा की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल तस्वीरें लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा रही हैं.

कौन हैं रैपर बादशाह की दूसरी वाइफ ईशा रिखी?

ईशा रिखी चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. उनका जन्म 9 सितंबर 1993 को हुआ था. वे मॉडलिंग से करियर शुरू करके अभिनेत्री बनीं. साल 2012 में उन्होंने पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट' में छोटी भूमिका से डेब्यू किया. इसके बाद 2013 में 'जट्ट बॉयज पुट्ट जट्टां दे' में सिरत का रोल किया. 2014 में अमरिंदर गिल के साथ 'हैप्पी गो लकी' फिल्म आई, जो काफी हिट रही और ईशा को अच्छी पहचान मिली.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)

उन्होंने 'मेरे यार कामिने', 'व्हाट द जट्ट', 'अरदास' जैसी पॉपुलर पंजाबी फिल्मों में काम किया. 2016 में गिप्पी ग्रेवाल और अम्मी विर्क के साथ 'अरदास' में मननत का किरदार निभाया. बॉलीवुड में भी ईशा ने 2018 में 'नवाबजादे' फिल्म से एंट्री की, जिसमें राघव जूयल, पुनीत पाठक और धर्मेश येलंदे मुख्य भूमिका में थे. इसके अलावा उन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. 

सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं ईशा

ईशा की हाइट करीब 5 फीट 6 इंच है और वे सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता का नाम प्रदीप कुमार रिखी और मां पूनम रिखी हैं. एक भाई मनी रिखी और बहन भी हैं. अब बात बादशाह से जुड़ी अफवाह की. बादशाह, जिनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, पहले जस्मीन मसीह से शादी कर चुके थे. उनकी एक बेटी भी है. 2020 में दोनों अलग हो गए. 

ईशा और बादशाह की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और पिछले कुछ सालों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आती रही हैं. हाल ही में ईशा की मां पूनम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें दुल्हन की तरह लाल सलवार कमीज में ईशा और ब्राउन कुर्ता-साफा में बादशाह गरलैंड एक्सचेंज करते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में पंडित जी के सामने रस्में होती दिख रही हैं. कुछ फोटोज लिफ्ट और पूल के पास की हैं, जो शायद पोस्ट-वेडिंग की लगती हैं. 

कैप्शन था – 'God bless you' यह पोस्ट वायरल हो गया और फैंस ने इसे बादशाह की दूसरी शादी मान लिया. कुछ रिपोर्ट्स में इसे फैमिली सेरेमनी बताया जा रहा है. लेकिन याद रहे, 2023 में भी ऐसी अफवाहें आई थीं, जिन्हें बादशाह ने साफ तौर पर खारिज कर दिया था. इस बार भी दोनों तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है. ईशा रिखी अपनी मेहनत और पॉजिटिव एनर्जी के लिए जानी जाती हैं. वे चंडीगढ़ और मुंबई दोनों जगह रहती हैं. पंजाबी सिनेमा में उन्होंने मजबूत जगह बनाई है और आगे भी कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं.