WAVES 2025: शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को बताया 'बेस्ट मदर', एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट, वीडियो वायरल
गुरुवार को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वेव्स समिट 2025 में भारतीय सिनेमा के दिग्गज शामिल हुए. इस दौरान शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की, जिसके बाद वह काफी शरमाती नजर आईं. यह वीडियो अब वायरल हो रहा है.
WAVES 2025: गुरुवार को मुंबई में आयोजित WAVES समिट 2025 में भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार्स शामिल हुए. पहले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) के उद्घाटन समारोह के मौके पर जियो कन्वेंशन सेंटर में चिरंजीवी और रजनीकांत जैसे साउथ सुपरस्टार्स से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज शाहरुख खान और आमिर खान तक नजर आए.
शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को बताया 'बेस्ट मदर'
दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी कई टॉप अभिनेत्रियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की. सोशल मीडिया पर शाहरुख और दीपिका के बीच करण जौहर से हुई बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. शाहरुख खान और दीपिका ने 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है.
Also Read
- The Diplomat OTT Release: 'द डिप्लोमैट' ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार, जानें कब और कहां देख पाएंगे जॉन अब्राहम की फिल्म
- Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर विराट कोहली ने इस अंदाज में किया विश, पोस्ट में लिख दी दिल की बात
- Retro X Review: 'कंगुवा' के फ्लॉप होने के बाद एक्शन अवतार में सूर्या ने लगाई आग, टिकट खरीदने से पहले जान लें कैसी है फिल्म
शाहरुख खान ने गुरुवार को दीपिका की न सिर्फ एक्टिंग बल्कि मां होने के नाते भी तारीफ की. इवेंट में बोलते हुए सुपरस्टार ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब वह जो रोल निभाने जा रही हैं, वह बेहतरीन है. वह दुआ की मां हैं. इंशाअल्लाह, मुझे लगता है कि वह वाकई एक बेहतरीन मां बनने जा रही हैं.'
बॉलीवुड की कई हस्तियां हुई शामिल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान द्वारा तारीफ किए जाने के बाद अभिनेत्री के चेहरे पर शर्म आ जाती है. दिलचस्प बात यह है कि इसे करण जौहर ने होस्ट किया था. 1 मई को हुए उद्घाटन समारोह में आमिर खान, अक्षय कुमार, मोहनलाल, रजनीकांत, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, जैकी श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, शान, एआर रहमान समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं.