सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. इंस्टाग्राम पर अचानक बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के फॉलोअर्स की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है. विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा, टेलर स्विफ्ट, काइली जेनर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सेलिना गोमेज, बेयॉन्से, एरियाना ग्रांडे और जस्टिन बीबर जैसे ग्लोबल स्टार्स भी इसकी चपेट में आ गए.
यूजर्स इसे 'ग्रेट पर्ज 2026' का नाम दे रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में कई सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स के अकाउंट्स से रातोंरात हजारों-लाखों फॉलोअर्स कम हो गए. कुछ अकाउंट्स तो मिलियन (10 लाख) तक फॉलोअर्स गंवा बैठे. यूजर्स ने स्क्रीनशॉट्स शेयर कर इसकी चर्चा शुरू की, जो तेजी से वायरल हो गई. लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा हुआ क्या?
📉| Main female acts and the number of followers they lost after Instagram's bot purge.
— Pop Hub (@PopHubOfficial) May 6, 2026
Via: @CelebRadar0 pic.twitter.com/z77joeJ5nt
जानकारों का मानना है कि इंस्टाग्राम ने फेक, इनएक्टिव और बॉट अकाउंट्स की बड़ी सफाई शुरू की है. कई सालों से प्लेटफॉर्म पर ऐसे अकाउंट्स बढ़ते जा रहे थे, जो असली यूजर्स की तरह दिखते थे लेकिन असल में रोबोट या खरीदे हुए फॉलोअर्स होते थे. ये फॉलोअर्स न सिर्फ संख्या बढ़ाते थे बल्कि एंगेजमेंट भी फेक दिखाते थे. अब इंस्टाग्राम इनकी सफाई कर रहा है, जिससे असली फॉलोअर्स की संख्या सामने आ रही है.
मेटा (इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी) ने अभी तक इस सफाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यूजर्स का कहना है कि यह लंबे समय से चल रही प्रक्रिया का हिस्सा लगती है. पहले भी इंस्टाग्राम कभी-कभी ऐसे पर्ज करता रहा है, लेकिन इस बार स्केल इतना बड़ा है कि चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर छा गई.
So where did millions of followers of stars like Virat Kohli, Priyanka Chopra, and Taylor Swift suddenly disappear?
— Ajay Kumar (@AjayKumaarJi) May 8, 2026
Well, Instagram is currently going through a massive cleanup drive, which many people online are calling the “2026 Great Purge.”
Meta has reportedly started… pic.twitter.com/uar922LFGc
विराट कोहली जैसे क्रिकेट आइकन, प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोबल स्टार और पॉप आइकॉन टेलर स्विफ्ट – सभी के फॉलोअर्स घंटों में कम होते दिखे. काइली जेनर और सेलिना गोमेज जैसे इन्फ्लुएंसर्स भी इससे अछूते नहीं रहे. कई क्रिएटर्स ने शिकायत की कि उनके असली फॉलोअर्स भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुए, लेकिन बाद में वापस आ गए.