आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई है. पहले ही मैच में Royal Challengers Bangalore ने दमदार जीत दर्ज की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर टीम की जमकर चर्चा हो रही है. लेकिन मैच के अलावा एक खास पल ने सभी का ध्यान खींच लिया, जब मैदान पर रोमांस देखने को मिला.
मैच के दौरान अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद थीं और अपने पति विराट कोहली को चीयर कर रही थीं. जैसे ही मैच खत्म हुआ और RCB ने जीत हासिल की, विराट ने खुशी जाहिर करते हुए अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस दी. इसके जवाब में अनुष्का ने भी मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस लौटाया और शर्माती नजर आईं. यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
विराट और अनुष्का की यह केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं और कपल की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे आईपीएल का सबसे क्यूट मोमेंट बताया, तो कुछ ने इसे सच्चे प्यार की मिसाल कहा.
इस दौरान अनुष्का शर्मा का लुक भी चर्चा में रहा है. उन्होंने फ्लावर प्रिंट टॉप पहना हुआ था, जिसके साथ तुलसी की माला और ब्रेसलेट कैरी किए थे. उनका सिंपल और एलिगेंट स्टाइल फैंस को खूब पसंद आया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं.
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी नजर आए थे. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इसके बाद अनुष्का फिल्मों में नजर नहीं आईं, लेकिन 2022 में उन्होंने फिल्म कला में कैमियो किया था, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था.
अनुष्का शर्मा को फिल्म चकदा एक्सप्रेस में देखा जाना था. यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है. फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका था, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. खबरें हैं कि फिल्म फिलहाल रुकी हुई है, लेकिन फैंस अब भी इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.