menu-icon
India Daily

'दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए', न्यू बोर्न बेबी को देख इमोशनल हुए अनुराग डोभाल, बेटे को यूं दुलारा; Video

अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने नवजात बेटे का पहला लुक दिखाया. वीडियो में अनुराग अस्पताल पहुंचते दिख रहे हैं. चूंकि उनका दाहिना पैर पूरी तरह सुन्न है और वे खुद चल नहीं सकते, इसलिए दोस्तों की मदद से वे कार से उतरे और व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल के अंदर गए.

antima
Edited By: Antima Pal
'दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए', न्यू बोर्न बेबी को देख इमोशनल हुए अनुराग डोभाल, बेटे को यूं दुलारा; Video
Courtesy: x

मुंबई: यूट्यूबर और पॉपुलर बाइक राइडर UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी रितिका चौहान के साथ पहली बार पेरेंटहुड का जश्न मनाया है. 27 मार्च 2026 को राम नवमी के पावन अवसर पर दंपति को एक प्यारे बेटे का तोहफा मिला. इस खुशी को अनुराग ने अपने फैंस के साथ खास अंदाज में शेयर किया.

न्यू बोर्न बेबी को देख इमोशनल हुए अनुराग डोभाल

अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने नवजात बेटे का पहला लुक दिखाया. वीडियो में अनुराग अस्पताल पहुंचते दिख रहे हैं. चूंकि उनका दाहिना पैर पूरी तरह सुन्न है और वे खुद चल नहीं सकते, इसलिए दोस्तों की मदद से वे कार से उतरे और व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल के अंदर गए. अंदर पहुंचकर अनुराग अपनी पत्नी रितिका के बिस्तर के पास बैठे और पहली बार अपने बेटे को गोद में लिया. 

बच्चे का चेहरा देखते ही अनुराग की आंखें भर आईं. इस पल को उन्होंने अपने जीवन का 'दूसरा जन्म' बताया. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- 'दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए' रितिका चौहान ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी बॉय के आने की खुशखबरी दी थी. उन्होंने लिखा था- 'राम नवमी के दिव्य और शुभ अवसर पर भगवान ने हमें अपना अनमोल तोहफा दिया है.' 

अनुराग के वीडियो के बाद फैंस की तरफ से ढेर सारे कांग्रेचुलेशन मैसेज आने लगे. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं- 'बहुत बहुत मुबारक हो भाई', 'भगवान बच्चे को लंबी उम्र दे', 'पापा बनने की खुशी मुबारक', 'UK07 परिवार अब और खूबसूरत हो गया' आदि. अनुराग डोभाल पिछले कई सालों से अपनी बाइक राइडिंग, ट्रैवल व्लॉग्स और मोटिवेशनल कंटेंट के लिए फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. उनकी पत्नी रितिका भी अक्सर उनके वीडियोज में नजर आती रही हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को हमेशा पसंद आई है.