menu-icon
India Daily

पत्‍नी Anushka Sharma संग लंदन के मंदिर में स्पॉट हुए Virat Kohli,देखें Video

भारतीय टीम के पावर कपल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कपल लंदन के एक मंदिर में स्पॉट हुआ है. इस वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों भगवान के दर्शन के बाद कीर्तन में शामिल हुए जिसका वीडियो वायरल हुआ है.

India Daily Live
पत्‍नी Anushka Sharma संग लंदन के मंदिर में स्पॉट हुए Virat Kohli,देखें Video
Courtesy: Social Media

भारतीय टीम के पावर कपल में शुमार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों एक दूसरे को वक्त दे रहे हैं. टी20 वर्ल्‍ड कप में चैंपियन बनने के बाद स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली लंदन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए गए थे. अब इस बीच कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों को लंदन के इस्‍कॉन मंदिर में देखा गया. दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वहां कीर्तन में शामिल होने गए थे.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पत्‍नी अनुष्‍का के साथ विराट कोहली इस्‍कॉन मंदिर में भगवान कृष्‍ण के दर्शन करने पहुंचे हैं. इस वीडियो में अनुष्का शर्मा ऑफ व्हाइट कलर का ढीला सूट पहने दिखाई दे रही हैं. वहीं विराट कोहली भी कैजुअल अवतार में नजर आ रहे हैं. दोनों को भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन देखा जा सकता है. दोनों ने कीर्तन में भी हिस्सा लिया.

विराट-अनुष्का का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली की परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन रही. उन्होंने 76 रन बनाए थे और अपनी टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे थे. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया था जिसको वो पूरा करने में असफल रही.

टी 20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल प्रारूप से संन्‍यास लेने की घोषणा कर दी थी. इनके संन्यास लेने के ऐलान से हर कोई दुखी था. वहीं खेल के मैदान से विराट कोहली का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों से वीडियो कॉल पर बात करते दिखाई दे रहे थे.