menu-icon
India Daily

सलमान खान से लेकर जान्हवी कपूर तक, इन बॉलीवुड मेहमान की अनंत-राधिका की हल्दी में दिखी झलक

अनंत अंबानी और राधिका( Anant Ambani And Radhika Merchant) मर्चेंट 12 जुलाई को शादी करने वाले हैं उससे पहले कपल की हाल ही में हल्दी की रस्म रखी गई जिसमें कई सितारों ने शिरकत ली. इस बीच हल्दी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं तो चलिए जानते हैं कि किस-किस सितारे ने यहां एंट्री ली.

India Daily Live
सलमान खान से लेकर जान्हवी कपूर तक, इन बॉलीवुड मेहमान की अनंत-राधिका की हल्दी में दिखी झलक
Courtesy: Social Media

Anant Ambani And Radhika Merchant Haldi Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे. उससे पहले इनकी कई सारी रस्में हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनकी शादी से पहले दो प्री वेडिंग, ममेरू की रस्म, संगीत और अब हल्दी की रस्म रखी गई. अभी हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे के लिए हल्दी का फंक्शन रखा जिसमें बॉलीवुड सितारों ने शिरकत ली. सलमान खान से लेकर जाह्नवी कपूर तक कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले बेटे अनंत अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं. शादी से पहले एंटीलिया में हल्दी सेरेमनी का फंक्शन रखा गया, जिसमें सलमान खान ब्लैक पठानी सूट में दिखाई दिए. इस दौरान सलमान की एंट्री काफी ग्रैंड थी. वहीं सलमान खान ने येलो कुर्ता भी बाद में पहन लिया था.

जाह्नवी कपूर

सलमान खान के बाद जाह्नवी कपूर ने भी येलो कलर की साड़ी में सबका दिल जीत लिया. इस साड़ी में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं.

सारा अली खान

सारा अली खान भी इस दौरान गुजराती स्टाइल में दिखाई दी. एक्ट्रेस ने अनंत और राधिका की हल्दी के लिए गुजराती लहंगा पहना जो कि उन पर काफी जच रहा था.

अनन्या पांडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए अनारकली सूट पहना. Ananya Pandey का देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया.

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर भी इस पार्टी में जान फूंकने के लिए रेड कुर्ते में पहुंचे थे. अर्जुन कपूर ने इस दौरान एक से बढ़कर एक पोज दिया.

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह भी हल्दी में पूरी तरह नहाए नजर आए. इस दौरान एक्टर ने भी येलो कलर का आउटफिट कैरी किया.