menu-icon
India Daily

'कौन है..?' सेक्टर 36 के पोस्टर में विक्रांत मैसी को नहीं पहचान पाईं थी उनकी पत्नी शीतल ठाकुर

विक्रांत मैसी नेटफ्लिक्स पर आने वाली नई फिल्म सेक्टर 36 में एक सीरियल किलर की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म को आदित्य निंबालकर और दीपक डोबरियाल ने मिलकर डायरेक्ट किया है. क्या आप जानते हैं कि विक्रांत मैसी के लुक को देखकर हर कोई हैरान था. इस लुक में एक्टर पहचान में ही नहीं आ रहे थे. 

India Daily Live
'कौन है..?' सेक्टर 36 के पोस्टर में विक्रांत मैसी को नहीं पहचान पाईं थी उनकी पत्नी शीतल ठाकुर
Courtesy: Instagram

विक्रांत मैसी नेटफ्लिक्स पर आने वाली नई फिल्म सेक्टर 36 में एक सीरियल किलर की भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म निठारी मामले से ली गई है जिसका निर्देशन आदित्य निंबालकर ने किया है. फिल्म में दीपक डोबरियाल भी हैं. अभी कुछ दिन पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें विक्रांत मैसी के लुक को देखकर हर कोई हैरान था. इस लुक में एक्टर पहचान में ही नहीं आ रहे थे. 

विक्रांत मैसी के लुक की बात करें तो एक्टर इसमें मूंछों के साथ भयानक लुक में दिख रहे हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया कि, पोस्टर देखने के बाद उनकी पत्नी भी उनके लुक को नहीं पहचान पाई थीं.

विक्रांत के लुक को नहीं पहचान पाईं थीं खुद उनकी पत्नी

विक्रांत ने बताया कि एक अभिनेता के तौर पर उनका हमेशा यही प्रयास रहता है कि वे न केवल नए लुक्स बल्कि अलग-अलग व्यक्तित्वों को भी एक्सप्लोर करें. 'कई लोगों ने बताया कि सेक्टर 36 के पोस्टर में मैं कैसे पहचान में नहीं आ रहा हूँ. दिलचस्प बात यह है कि जब मैंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो मैंने अपनी पत्नी से इसके बारे में पूछा. उसने कहा, 'बहुत अच्छा है. कौन है?आपको बता दें कि विक्रांत ने शीतल ठाकुर से शादी की है. हाल ही में उन्हें एक बेटे का आशीर्वाद मिला है.

विक्रांत मैसी की फिल्म की बात करें तो यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. फिल्म सीरियल किलर है जिसमें विक्रांत मैसी एक्शन करते दिखाई देंगे. एक्टर ने बताया कि इस फिल्म के लिए इन्होंने काफी मेहनत की और साथ ही इस फिल्म के लिए इन्होंने अपने आंखों पर लेंस भी पहने हैं. फिल्म का दर्शकों को बहुत ज्यादा इंतजार है.