menu-icon
India Daily

'कुछ लोग बेवकूफ हैं...', विक्रम भट्ट ने हॉन्टेड 3डी के टीजर पर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' विक्रम भट्ट की डायरेक्टरियल फिल्म है. यह 3D फॉर्मेट में बनी हॉरर थ्रिलर है, जिसमें डर, सस्पेंस और पुरानी आत्माओं की कहानी होगी. फिल्म में मुख्य भूमिका में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे नजर आएंगे. पहली 'हॉन्टेड' फिल्म ने साल 2011 में बॉलीवुड में 3D हॉरर का ट्रेंड शुरू किया था. 

antima
Edited By: Antima Pal
'कुछ लोग बेवकूफ हैं...', विक्रम भट्ट ने हॉन्टेड 3डी के टीजर पर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
Courtesy: x

मुंबई: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट एक बार फिर विवादों में हैं. उनकी आगामी हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने खूब आलोचना शुरू कर दी. खासकर टीजर में CGI (कंप्यूटर जेनरेटेड इमेजरी) को लेकर काफी निशाना साधा गया. लेकिन विक्रम भट्ट ने इन आलोचनाओं को सीधे खारिज करते हुए ट्रोल्स पर तीखा हमला बोला है. 

विक्रम भट्ट ने हॉन्टेड 3डी के टीजर पर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

विक्रम ने कहा- 'Some People Are Stupid' उन्होंने आगे कहा- 'रियल भूत कहां से लेके आऊं? भूत तो ऐसा ही होगा भाई.' विक्रम ने साफ किया कि फिल्म के कई सीन रियल लोकेशन्स पर शूट किए गए हैं. ट्रोल्स को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग असलियत समझने की बजाय बस आलोचना करने में लगे रहते हैं. 

उन्होंने बताया कि शुरू में VFX को लेकर फीडबैक मिला था, लेकिन टीम ने कई महत्वपूर्ण सीन रियल जगहों पर फिल्माए हैं. फिर भी कुछ लोग समझ नहीं पा रहे हैं. विक्रम का कहना है- 'Haters will hate but lovers will love' 

फिल्म के बारे में

'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' विक्रम भट्ट की डायरेक्टरियल फिल्म है. यह 3D फॉर्मेट में बनी हॉरर थ्रिलर है, जिसमें डर, सस्पेंस और पुरानी आत्माओं की कहानी होगी. फिल्म में मुख्य भूमिका में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे नजर आएंगे. पहली 'हॉन्टेड' फिल्म ने साल 2011 में बॉलीवुड में 3D हॉरर का ट्रेंड शुरू किया था. 

अब 15 साल बाद विक्रम भट्ट इस फ्रैंचाइजी को नई कहानी के साथ वापस ला रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि यह सीक्वल पहले से ज्यादा डरावना और विजुअली शानदार होगा. फिल्म 12 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. टीजर रिलीज के बाद फैंस दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं. कुछ लोग CGI की क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ इसे क्लासिक विक्रम भट्ट स्टाइल बता रहे हैं.

विक्रम भट्ट हॉरर जॉनर के मास्टर डायरेक्टर माने जाते हैं. 'राशिद', '1920', 'हॉन्टेड' जैसी फिल्में उनकी फिल्मोग्राफी का हिस्सा हैं. इस बार भी वह दर्शकों को थिएटर में बैठकर 3D अनुभव देने के मूड में हैं. ट्रोल्स के जवाब के बाद अब फिल्म के फैंस और ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. क्या 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' पुरानी यादों को ताजा कर पाएगी? 12 जून को थिएटर्स में फिल्म रिलीज होने के बाद ही इसका फैसला होगा.