Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की रेड कार्पेट पर भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 12 मई को फेस्टिवल के ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी ने सिल्वर क्रिस्टल गाउन पहनकर इतनी चमक बिखेरी कि विदेशी हस्तियां भी फीकी पड़ गईं.
उर्वशी रौतेला की यह लगातार पांचवीं बार कान्स में मौजूदगी थी और इस बार उन्होंने पूरी तरह से देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा- 'जब भी मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हूं, तब मैं उर्वशी नहीं रहती, मैं भारत होती हूं.'
— DesiCore (@IndicVoice_) May 13, 2026
उर्वशी ने इस बार वियतनाम के प्रसिद्ध फैशन ब्रांड JoliPoli Couture का खूबसूरत डिजाइनर गाउन पहना. पूरा गाउन सिल्वर क्रिस्टल, सीक्विन और बारीक बीडवर्क से सजा हुआ था, जो हर कोण से चमक रहा था. फिटेड सिल्हूट के साथ फ्लोइंग केप स्लीव्स ने लुक को और भी रॉयल बना दिया. गाउन के साथ उन्होंने स्टेटमेंट मांग टीका, चमकदार ज्वेलरी और परफेक्ट हेयरस्टाइल को जोड़ा, जिससे वो रेड कार्पेट पर किसी प्रिंसेस जैसी लग रही थीं.
सोशल मीडिया पर उनका यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस लगातार तारीफें कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उर्वशी ने एक बार फिर भारतीय ग्लैमर को विश्व पटल पर चमकाया. कई यूजर्स ने लिखा- 'उर्वशी ने कान्स को भारतीय रंगों से रंग दिया.'
उर्वशी रौतेला कई सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में नियमित रूप से नजर आ रही हैं. हर बार वो अलग-अलग और बोल्ड लुक के साथ आती हैं, जो उन्हें इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर खास बनाता है. इस बार भी उन्होंने सादगी से दूर रहते हुए पूरा ग्लैमर पैक लुक दिया. उनके मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट की टीम ने भी कमाल का काम किया. ग्लैमरस आई मेकअप और परफेक्ट लिप कलर ने पूरे अवतार को परफेक्ट बना दिया और एक बार फिर उर्वशी के पर्स ने हर किसी का ध्यान खींच लिया.
बता दें कि कान्स 2026 में कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं, लेकिन उर्वशी की एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में रही. उनका यह बयान भी खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने देश को पहले रखने की बात कही. उर्वशी का कहना है कि जब वो विदेश में जाती हैं तो वो सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि पूरे भारत की छवि को आगे बढ़ाती हैं. फैंस अब उर्वशी की आने वाली फिल्मों को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं.