कौन है धुरंधर 2 में 'पिंडा' का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू? असल जिंदगी का सच जान नहीं होगा आखों पर यकीन

धुरंधर 2 में पिंडा का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू इन दिनों चर्चा में हैं. एक समय के हॉकी खिलाड़ी रहे उदयबीर ने अपने दमदार अभिनय और ट्रांसफॉर्मेशन से दर्शकों का दिल जीत लिया है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं फिल्म का एक किरदार दर्शकों के बीच खास चर्चा में है. यह किरदार है पिंडा यानी गुरबाज सिंह का, जिसे उदयबीर संधू ने निभाया है. फिल्म में पिंडा, जसकीरत सिंह रंगी यानी रणवीर सिंह के बचपन के दोस्त के रूप में नजर आता है, जो कहानी में आगे चलकर दुश्मन बन जाता है.

धुरंधर 2 की कहानी में पिंडा और जसकीरत की दोस्ती बेहद भावनात्मक तरीके से दिखाई गई है. दोनों के बीच का रिश्ता धीरे धीरे बदलता है और फिर जब टकराव होता है, तो फिल्म में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलता है. पिंडा का किरदार फिल्म की कहानी को और गहराई देता है और यही वजह है कि दर्शक इस रोल को खूब पसंद कर रहे हैं.

हॉकी खिलाड़ी से एक्टर बनने तक का सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि उदयबीर संधू का सफर फिल्मों से नहीं बल्कि खेल के मैदान से शुरू हुआ था. वह पंजाब के लिए नेशनल लेवल हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं. उनके इसी स्पोर्ट्स बैकग्राउंड ने उन्हें बॉलीवुड में पहला मौका दिलाया.

उदयबीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म गोल्ड से की थी. इस फिल्म में उन्होंने देवांग चतुर्वेदी का किरदार निभाया और अपने को स्टार्स को हॉकी की ट्रेनिंग भी दी थी. इसके बाद उन्होंने अमर सिंह चमकिला में भी काम किया, जिसमें वह जतिंदर जिंदा के रोल में नजर आए. उन्होंने शहनाज गिल के साथ इक कुड़ी में भी अहम किरदार निभाया था.

मॉडलिंग से भी जुड़ा है करियर

एक्टिंग और स्पोर्ट्स के अलावा उदयबीर मॉडलिंग की दुनिया में भी सक्रिय रहे हैं. उन्होंने भारत के साथ साथ साउथ अफ्रीका में भी मॉडलिंग की है. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है, जहां हजारों लोग उन्हें फॉलो करते हैं.

पिंडा के किरदार को जीवंत बनाने के लिए उदयबीर संधू ने काफी मेहनत की है. उन्होंने इस रोल के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया और फिर घटाया. उन्हें फिल्म में 20 साल के युवक से लेकर 40 साल के व्यक्ति तक का लुक दिखाना था, जिसके लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया. फिल्म में उनका एक डायलॉग 'घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है. यह डायलॉग फिल्म के भावनात्मक पहलू को दर्शाता है और दर्शकों के दिल में बस गया है.