menu-icon
India Daily

'शर्म आनी चाहिए', ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों की अनुपम खेर ने लगाई क्लास, वीडियो शेयर कर रणवीर के लिए कही ये बात

धुरंधर 2 को लेकर चल रही बहस के बीच अनुपम खेर ने फिल्म का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने इसे प्रोपेगैंडा कहने वालों की आलोचना की और रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'शर्म आनी चाहिए', ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों की अनुपम खेर ने लगाई क्लास, वीडियो शेयर कर रणवीर के लिए कही ये बात
Courtesy: India Daily

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को लेकर बहस भी तेज हो गई है. कुछ लोग इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बता रहे हैं, तो वहीं कई बड़े कलाकार इसके समर्थन में सामने आ रहे हैं.  इसी बीच बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अनुपम खेर ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन साझा किया है और फिल्म का खुलकर बचाव किया है.

अनुपम खेर ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव को खुलकर व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को फोन कर बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक गहरा अनुभव है, जो दर्शकों के दिल में उतर जाता है. उनके अनुसार, यह ऐसी कहानी है जिसे सिर्फ देखा नहीं बल्कि महसूस किया जाता है.

प्रोपेगैंडा कहने वालों पर अनुपम खेर ने साधा निशाना

अपने वीडियो में अनुपम खेर ने फिल्म को प्रोपेगैंडा कहने वालों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि जो लोग इस फिल्म को कट्टरपंथ या प्रोपेगैंडा बता रहे हैं, उन्हें समझने की जरूरत है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों के लिए उन्हें दुख होता है. अगर किसी को ऐसी फिल्म पसंद नहीं है, तो उन्हें खुद फिल्म बनाकर दिखानी चाहिए. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच नई बहस छेड़ चुका है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ

अनुपम खेर ने फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की भी खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि रणवीर ने अपने किरदार में जो दर्द और गुस्सा दिखाया है, वह दिल को छू जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि एक एक्टिंग टीचर होने के नाते वह किसी कलाकार की तारीफ सोच समझकर करते हैं, लेकिन रणवीर ने उन्हें पूरी तरह प्रभावित किया है.

अनुपम खेर की तारीफ पर रणवीर सिंह ने भी दिल से अपना रिएक्शन साझा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा कि वह अनुपम खेर की कला से प्रेरित होकर बड़े हुए हैं और उनसे ऐसी तारीफ मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है. रणवीर ने अपने संदेश में सम्मान और आभार जताते हुए कहा कि उनके शब्द उनके लिए बेहद खास हैं.