menu-icon
India Daily

Akshay Kumar: 50 की उम्र में ट्विंकल खन्ना ने किया मास्टर्स, पति अक्षय ने पोस्ट साझा कर पत्नी की तारीफों के बांधे पुल

Akshay Kumar: अक्की ने एक पोस्ट साझा किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. जी हां उस पोस्ट में वह अपनी पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को सुपरवुमेन कहते दिख रहे हैं तो चलिए जानते हैं क्यों-

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Akshay Kumar: 50 की उम्र में ट्विंकल खन्ना ने किया मास्टर्स, पति अक्षय ने पोस्ट साझा कर पत्नी की तारीफों के बांधे पुल

हाइलाइट्स

  • ट्विंकल खन्ना ने मास्टर्स की डिग्री हासिल की
  • अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर बताई बात

नई दिल्ली: अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं. वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अभी हाल ही में अक्की ने एक पोस्ट साझा किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. जी हां उस पोस्ट में वह अपनी पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को सुपरवुमेन कहते दिख रहे हैं तो चलिए जानते हैं क्यों-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ट्विंकल खन्ना ने मास्टर्स की डिग्री हासिल की

दरअसल, अक्षय कुमार की पत्नी यानी ट्विंकल खन्ना ने 50 की उम्र में मास्टर्स की डिग्री हासिल कर ली है. इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए सबको दी है. खिलाड़ी कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह अपनी पत्नी ट्विंकल के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ अक्षय ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी पत्नी ने मास्टर्स की डिग्री हासिल कर ली है. उन्होंने उनकी तारीफों के पूल बांधे.

अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर बताई बात

अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- 'दो साल पहले, जब तुमने मुझसे कहा था कि तुम फिर से पढ़ाई करना चाहती हो, तो मुझे हैरानी हुई कि क्या सच में तुम इसे लेकर सीरियस हो? लेकिन जिस दिन मैंने देखा कि तुम इतनी कड़ी मेहनत कर रही हो. घर और करियर के साथ-साथ मुझे और पूरी स्टूडेंट लाइफ भी जी रही हो, तो मुझे आश्चर्य हुआ. मुझे पता था कि मैंने एक सुपरवुमन से शादी की है.'

आपको बता दें कि तस्वीर में ट्विंकल ने ग्रीन कलर की साड़ी और उसके साथ ग्रेजुएशन गाउन पहना है. इसके साथ ही अक्षय कुमार भी ब्लैक पैंट और ब्लैक कोट में दिखाई दे रहे हैं. अक्षय कुमार के इस पोस्ट को देख हर कोई उनकी पत्नी को बधाई दे रहा है.