menu-icon
India Daily

Javed Akhtar Birthday: पहले प्यार फिर प्रपोज.., 14 रुपये के कारण जावेद अख्तर का ठनका माथा, लड़की से बोले- शादी करो या फिर ..

Javed Akhtar Birthday: जावेद अख्तर 17 जनवरी को अपना 79वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे. अभिनेता का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था. इन्होंने दो शादी की थी जिसमें पहली हनी ईरानी और दूसरी शबाना आजमी से की है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इनसे पहले जावेद को एक लड़की से प्यार हुआ था

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Javed Akhtar Birthday: पहले प्यार फिर प्रपोज.., 14 रुपये के कारण जावेद अख्तर का ठनका माथा, लड़की से बोले- शादी करो या फिर ..

हाइलाइट्स

  • 79 साल के हुए जावेद अख्तर
  • 14 रुपये के कारण जावेद साहब की रह गई प्रेम कहानी अधूरी

नई दिल्ली: मशहूर लिरिसिस्ट और सॉन्ग राइटर जावेद अख्तर को कौन नहीं जानता है. इनके द्वारा लिखी कई सुपरहिट फिल्में आपने देखी होगी. इनकी फिल्मों में आपको लव स्टोरी देखने को मिली होगी, लेकिन क्या आप जावेद अख्तर की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में जानते हैं? आज हम आपको इनकी अधूरी प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे.

79 साल के हुए जावेद अख्तर

जावेद अख्तर 17 जनवरी को अपना 79वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे. अभिनेता का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था. इन्होंने दो शादी की थी जिसमें पहली हनी ईरानी और दूसरी शबाना आजमी से की है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इनसे पहले जावेद को एक लड़की से प्यार हुआ था लेकिन वो प्यार इनका अधूरा रहा. इस लवस्टोरी या यूं कहें क्रश के बारे में खुद जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया था तो चलिए इस बारे में इनके 79वें जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं-

ये किस्सा काफी साल पुराना है, जब जावेद का दिल फ्रैंच की एक लड़की पर आ गया था. कैसे उसको देखते ही जावेद साहब उनको अपना दिल दे बैंठे लेकिन सिर्फ 14 रुपये ने उनके प्रेम कहानी का द ईन्ड कर दिया था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Javed Akhtar (@jaduakhtar)

फ्रैंच लड़की से हुई जावेद साहब की मुलाकात

एक शो में जावेद साहब ने बताया था कि साल 1977 में जब वह फिल्म 'त्याग' के लिए काम कर रहे थे. इसी दौरान फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई ये वहीं फ्रैंच लड़की है जिसको जावेद अख्तर अपना दिल बैठे थे. राइटर ने जब उस लड़की से बात करना शुरू किया तब वह उनको और अच्छी लगने लगी. जावेद ने बताया कि उस लड़की का नाम जोसेन था. वह अपने दोस्तों के साथ भारत घूमने आई थी. उस फ्रैंच लड़की को इंडियन सिनेमा को जानने में काफी दिलचस्पी थी जिस कारण वह फिल्म के सेट पर आई जहां जावेद साहब की इनसे मुलाकात हुई.

14 रुपये के कारण प्रेम कहानी रह गई अधूरी

दोनों की यहीं से बात शुरू हुई और दोस्ती हुई. हालांकि, जावेद अख्तर जोसेन को अपना दोस्त से ज्यादा मानते थे उनके लिए स्पेशल फील करते थे लेकिन वह उनके बारे में कुछ नहीं जानते थे. इसके बाद जावेद अख्तर ने उस लड़की को अपने दिल की बात बताने का फैसला किया. जिसके बाद वह 14 रुपये खर्च करके टैक्सी से ताज से बांद्रा उस लड़की से मिलने गए. उस लड़की से कहा या तो मुझसे शादी कर लो या फिर अपने देश वापस लौट जाओ तो उस लड़की ने अपने देश को चुना.