तमिल सिनेमा और राजनीति का रिश्ता हमेशा से चर्चा में रहा है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है. एक साधारण धार्मिक यात्रा ने अचानक राजनीतिक रंग ले लिया. साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का तिरुपति मंदिर जाना उस समय हुआ जब पूरे तमिलनाडु की नजरें सिर्फ चुनाव नतीजों पर टिकी हुई थीं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा थी या इसके पीछे कोई गहरा संकेत छिपा है.
बता दें की ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपने 43वें जन्मदिन से एक दिन पहले तिरुपति की यात्रा की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह शांत तरीके से मंदिर जाते हुए दिखाई दे रही हैं. अगले ही दिन सुबह उनकी पूजा करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए. तिरुपति बालाजी मंदिर में उनका यह दौरा पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक लग रहा था. न कोई बड़ा शो ऑफ, न कोई मीडिया इवेंट. लेकिन समय ऐसा था कि यह यात्रा तुरंत सुर्खियों में आ गई.
इस दौरे की सबसे बड़ी वजह चर्चा का केंद्र बना उसका समय. जिस दिन तृषा मंदिर पहुंचीं, उसी दिन 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. राज्य में पहले से ही राजनीतिक माहौल गरम था. ऐसे में तृषा का यह धार्मिक दौरा लोगों को साधारण नहीं लगा. कई लोगों ने इसे एक संकेत के रूप में देखना शुरू कर दिया.
Actress #Trisha visited #Tirumala today to seek the blessings of Lord #VenkateshwaraSwami .#TrishaKrishnan pic.twitter.com/bGcmELhAJq
— Milagro Movies (@MilagroMovies) May 4, 2026Also Read
तृषा और विजय की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और लंबे समय से अच्छे रिश्ते में हैं. जब फैंस ने तृषा का तिरुपति दौरा देखा, तो उन्होंने इसे सीधे विजय से जोड़ दिया. खासकर इसलिए क्योंकि विजय अब राजनीति में सक्रिय हैं और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम चुनाव में चर्चा में है. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल होने लगे जिनमें कहा गया कि तृषा ने भगवान से विजय की जीत के लिए प्रार्थना की होगी. हालांकि इस तरह की बातों का कोई आधिकारिक आधार नहीं है.
इस पूरे मामले को और हवा तब मिली जब लोगों को तृषा की एक पुरानी पोस्ट याद आई. 23 अप्रैल को मतदान के दिन तृषा ने वोट डालने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी. उस पोस्ट को फैंस ने विजय के समर्थन के रूप में देखा. हालांकि तृषा ने कभी खुलकर किसी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति का समर्थन नहीं किया, लेकिन फैंस की अपनी व्याख्या ने इस मामले को और बड़ा बना दिया.