menu-icon
India Daily

कौन हैं अन्वी कामदार? रील बनाते वक्त फिसलीं, झरने में गिरने से हुई मौत

आजकल सोशल मीडिया का क्रेज लोगों पर इतना ज्यादा चढ़ा हुआ है कि रील बनाने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं. अभी हाल ही में एक घटना सामने आई है जिसको सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल, एक 26 वर्षीय इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की है जिसकी Reel बनाने के चक्कर में मौत हो गई. तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो?

India Daily Live
कौन हैं अन्वी कामदार? रील बनाते वक्त फिसलीं, झरने में गिरने से हुई मौत
Courtesy: Social Media

आजकल सोशल मीडिया का क्रेज लोगों पर इतना ज्यादा चढ़ा हुआ है कि रील बनाने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं. कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर रीच पाने के लिए, लाइक्स और कमेंट के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. इससे कई बार शख्स को अपनी जान तक गवानी पड़ती हैं. अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो कि एक 26 वर्षीय इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की है जिसकी Reel बनाने के चक्कर में मौत हो गई.

जी हां, हम जिसके बारे में आपको बता रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अन्वी कामदार(Aanvi Kamdar) नाम की एक इन्फ्लुएंसर हैं. अन्वी महाराष्ट्र के रायगढ़ के पास कुंभे झरने की खाई में गिरीं जहां गिरने से इनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर Aanvi Kamdar यहां रील शूट कर रही थीं उस दौरान उनका पैर फिसला और वो 300 फीट गहरी खाई में जा गिरीं. 

आपको बता दें कि अन्वी मुंबई की रहने वाली हैं और ये 26 साल की है. सोशल मीडिया पर इनके कुछ खास फॉलोअर्स तो नहीं थे लेकिन रीच पाने की लालच कभी-कभी खतरनाक हो जाता है. दरअसल, अन्वी कामदार 16 जुलाई को अपने 7 दोस्तों के साथ झरने की सैर पर निकली थी. लेकिन किसको पता था कि उनकी ये सैर उनके लिए नुकसानदायक होगी.

घटना की सूचना मिलने के बाद तुरन्त बचाव दल घटनास्थल पहुंचा. तटरक्षक बले के साथ महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने अनवी को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो उनको बचा नहीं पाए. Aanvi को रेस्कयू कर अस्पताल ले गए लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.