नई दिल्ली: यह साल किसी के लिए काफी अच्छा रहा तो किसी के लिए कभी न भूलने वाला साल बन गया. इस साल किसी ने कुछ अच्छा कमाया तो किसी ने कुछ खो दिया. हालांकि, कुछ भी हो लेकिन इस साल हमारा एंटरटेनमेंट नहीं रुका, कई ऐसे शोज थे जिन्होंने हमें काफी एंटरटेन किया, कुछ सीरियल नए आए तो कुछ पुराने सीरियलों का ही टीवी पर दबदबा देखने को मिला. आज हम आपको उन सीरियलों के बारे में बताएंगे जो कि टीआरपी के तौर पर हिट लिस्ट में रहे-
रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ जो घर-घर में छाया रहा. इस सीरियल को अभी तक लोग काफी पसंद करते हैं और हर बार यह शो अपने बेहतरीन ट्विस्ट के साथ नंबर वन पर बना रहता है. इस सीरियल में रुपाली गांगुली की एक्टिंग की हर तरफ चर्चा होती है. उनको कितनी बार इसके लिए अवॉर्ड भी मिल चुका है.
इस शो की स्टारकास्ट भले ही बदल गई हो लेकिन आज भी इसको लोग काफी पसंद कर रहे है. अपनी बेहतरीन स्टोरी के कारण यह अक्सर टॉप-5 में अपनी जगह बना ही लेता है. आपको बता दें कि इस शो के पुरानी कास्ट यानी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों बिग बॉस 17 में दिखाई दे रहे हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है शो तो मुझे लगता है हर किसी ने देखा होगा. यह शो काफी सालों से चल रहा है और हर सीजन में किरदार बदल दिए जाते हैं लेकिन लोगों को फिर भी कहानी पसंद ही आती है. इस शो ने भी अपनी बेहतरीन स्क्रिप्ट से अक्सर टॉप-5 में अपनी जगह बना रखी हैं.
कुंडली भाग्य जिसकी कहानी के साथ इसकी पूरी स्टारकास्ट भी बदल चुकी है. इस शो को भी लोगों ने इस बार काफी पसंद किया. हालांकि, यह शो भी काफी पुराना शो है जिसको लोग पसंद कर रहे हैं.