मुंबई: विवादों में घिरी फिल्म द केरल स्टोरी 2 आखिरकार 27 फरवरी को रिलीज हो गई है. केरल हाई कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद फिल्म सिनेमाघरों में आई. रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू देखने को मिले. कुछ दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की. कुछ ने कहानी पर सवाल उठाए. कई दूसरे मेकर्स और डायरेक्टर ने फिल्म को प्रपोगेंडा बताया है. हालांकि दर्शकों की तरफ से फिल्म को काफी साहरा जा रहा है और अब सबकी नजरें विकेंड पर है.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने भारत में 3.5 करोड़ की ओपनिंग की. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4.15 करोड़ बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 28 करोड़ है.ओपनिंग को ठीक माना जा रहा है. लेकिन यह धमाकेदार नहीं कही जा सकती.
तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी ने पहले दिन करीब 1 करोड़ की ओपनिंग की थी. आठ दिनों में फिल्म भारत में 7.45 करोड़ ही कमा पाई. वर्ल्डवाइड आंकड़ा 8.2 करोड़ रहा. वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी की दो दिवाने सहर में ने पहले दिन 1.25 करोड़ की कमाई की थी. आठ दिनों में इसका कलेक्शन 6.38 करोड़ रहा. वर्ल्डवाइड कमाई 7.5 करोड़ तक पहुंची. इन दोनों फिल्मों के मुकाबले द केरल स्टोरी 2 की ओपनिंग बेहतर रही है.
साल 2023 में रिलीज हुई The Kerala Story को Sudipto Sen ने निर्देशित किया था. पहले पार्ट का बजट करीब 15 से 20 करोड़ था. फिल्म ने कुल 303.97 करोड़ की कमाई की थी. पहले दिन 8.03 करोड़ की ओपनिंग मिली थी. इस तुलना में द केरल स्टोरी 2 ओपनिंग डे पर काफी पीछे है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि फिल्म को रिलीज की अनुमति शाम को मिली. ऐसे में पूरे दिन के शोज नहीं चल पाए. अब नजर पहले वीकेंड पर रहेगी. अगर दर्शकों का रिस्पॉन्स बढ़ा तो कलेक्शन में उछाल आ सकता है. फिलहाल इतना साफ है कि विवादों के बावजूद फिल्म ने ठीक शुरुआत की है. लेकिन पहले पार्ट जैसा रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं होगा.