मुंबई: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. खबर आई कि उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक के लिए अर्जी दी है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अर्जी में एक एक्ट्रेस के साथ कथित संबंध का जिक्र है. हालांकि उस एक्ट्रेस का नाम साफ तौर पर सामने नहीं आया है.
तलाक की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कई यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या यह इशारा त्रिशा कृष्णन की ओर है. कुछ लोगों ने विजय की आलोचना की. कुछ ने सीधे तौर पर त्रिशा को जिम्मेदार ठहराया. वहीं कई फैंस ने इन दावों को अफवाह बताया. अब तक दोनों कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
विजय और त्रिशा को तमिल सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया. इन फिल्मों में घिल्ली, थिरुपाची, आथी और कुरुवी शामिल हैं. उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. कुरुवी के बाद दोनों ने लंबे समय तक साथ काम नहीं किया. इसी दौरान अफवाहें तेज हुईं. कहा गया कि दोनों के बीच दूरी बढ़ गई है. हालांकि इन खबरों की कभी पुष्टि नहीं हुई. दोनों कलाकारों ने हमेशा कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.
Nah man this guy is so shameless 😭😭😭
Cheater Vijay is having extra marital affair with Trisha pic.twitter.com/NWa0Zk7Vi9— Ayush (@yush_18) February 27, 2026Also Read
- फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही BAFTA अवॉर्ड विजेता मणिपुरी फिल्म 'बूंग', जानें री-रिलीज की तारीख?
- मुंह में सिगार और हाथ में तलवार...नहीं देखा होगा विवेक ओबेरॉय का ऐसा अवतार, 'स्पिरिट' से सामने आया पहला लुक
- शादी के 27 साल बाद थलापति विजय और संगीता सोर्नालिंगम के रिश्ते में आई दरार? पत्नी ने मांगा तलाक
Tamil Nadu | Actor & TVK chief Vijay’s wife, Sangeetha, has filed a petition for divorce in the Chengalpattu family court. In her petition, Sangeetha has accused Vijay of having an extramarital relationship (with an actress) and has sought divorce on those grounds.
— ANI (@ANI) February 27, 2026
करीब 15 साल बाद विजय और त्रिशा फिल्म Leo में फिर साथ नजर आए. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता पाई. उनकी वापसी से फैंस उत्साहित थे. लेकिन अब तलाक की खबरों ने नई चर्चा छेड़ दी है. विजय ने 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. जेसन संजय और दिव्या साशा. लंबे समय से उनकी शादी को स्थिर माना जाता था. अब कथित तलाक की खबरों ने सभी को चौंका दिया है.
फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. न विजय की ओर से बयान आया है और न ही संगीता की तरफ से. ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर अभी कुछ भी तय कहना मुश्किल है.