menu-icon
India Daily

The Great Indian Kapil Show 5: कपिल शर्मा से सिद्धू तक, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ये सितारे

The Great Indian Kapil Show का सीजन 5 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू होने जा रहा है. कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की टीम एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. शो में अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आएंगे.

babli
Edited By: Babli Rautela
The Great Indian Kapil Show 5: कपिल शर्मा से सिद्धू तक, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ये सितारे
Courtesy: AI

कॉमेडी के दीवानों के लिए द ग्रेट इंडियन कपिल शो एक बार फिर वापसी करने जा रहा है. कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम नए सीजन के साथ दर्शकों को हंसाने और एंटरटेन करने के लिए तैयार है. नेटफ्लिक्स पर आने वाले इस शो का सीजन 5, 26 सितंबर से शुरू होगा. हर शनिवार रात 8 बजे दर्शक इसका नया एपिसोड देख सकेंगे.

इस बार भी कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे. वहीं अर्चना पूरन सिंह जज की कुर्सी पर बनी रहेंगी और नवजोत सिंह सिद्धू भी शो में वापसी कर चुके हैं. ऐसे में शो शुरू होने से पहले जानते हैं कि इन लोकप्रिय सितारों की रिपोर्टेड नेटवर्थ कितनी बताई जाती है.

कितनी है कपिल शर्मा की नेटवर्थ?

सबसे पहले बात उस चेहरे की जिसके नाम से यह पूरा शो जाना जाता है. कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत काफी छोटे स्तर से की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पहली कमाई सिर्फ 500 रुपये थी. समय के साथ कपिल ने कॉमेडी, टीवी, फिल्मों और अपने शो के जरिए बड़ा मुकाम हासिल किया. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में उनकी संपत्ति करीब 300 करोड़ रुपये बताई गई है. हालांकि सेलिब्रिटी नेटवर्थ से जुड़ी ऐसी रकम अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग हो सकती है.

कृष्णा अभिषेक भी हैं करोड़ों के मालिक

गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक अपनी मिमिक्री और अलग-अलग किरदारों के लिए खास पहचान रखते हैं. कपिल के शो में भी उनकी कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आती है. रिपोर्ट्स के अनुसार कृष्णा अभिषेक की कुल नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है. टीवी के साथ उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है और मनोरंजन की दुनिया से उनकी कमाई के कई जरिये हैं.

कितनी है सुनील ग्रोवर की संपत्ति?

गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों से घर-घर में पहचान बनाने वाले सुनील ग्रोवर भी इस शो की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी स्टार्स में शामिल हैं. सुनील ग्रोवर सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं हैं. वह फिल्मों और वेब सीरीज में भी लगातार काम करते रहे हैं. उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 21 करोड़ रुपये बताई जाती है.

कीकू शारदा की नेटवर्थ

कीकू शारदा भी कपिल शर्मा की टीम का अहम हिस्सा हैं. बच्चा यादव और बंपर जैसे किरदारों के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स में कीकू शारदा की संपत्ति करीब 33 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. टीवी के अलावा वह फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं.

कितनी अमीर हैं अर्चना पूरन सिंह 

शो की जज अर्चना पूरन सिंह लंबे समय से टीवी और फिल्मों का हिस्सा रही हैं. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्चना पूरन सिंह की कुल संपत्ति करीब 235 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू की नेटवर्थ

इस सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी भी शो के लिए खास चर्चा का विषय है. कपिल शर्मा के पुराने दौर में सिद्धू अपनी खास हंसी और शायरी के लिए काफी लोकप्रिय रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू की कुल नेटवर्थ करीब 44 से 45 करोड़ रुपये बताई जाती है.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पांचवां सीजन 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. इस बार शो की थीम हंसी का त्योहार रखी गई है. कपिल शर्मा के साथ उनकी पूरी कॉमेडी टीम फिर से एक मंच पर नजर आएगी.