कितने पढ़े लिखे हैं तमिलनाडु के नए CM विजय थलपति?


Babli Rautela
10 May 2026

चेन्नई में हुई स्कूलिंग

    22 जून 1974 को चेन्नई में जन्मे विजय ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कोडंबक्कम के फातिमा स्कूल से शुरू की.

10वीं में ऐवरेज प्रदर्शन

    विजय की 10वीं की मार्कशीट हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. 1100 अंकों में उन्होंने 711 अंक हासिल किए, यानी करीब 65 प्रतिशत.

फिल्मों की तरफ खिचाव

    स्कूल के बाद विजय ने चेन्नई के लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स जॉइन किया. लेकिन पिता के डायरेक्टर होने की वजह से उनका ध्यान फिल्मों की तरफ रहता था.

अभिनय के लिए कॉलेज छोड़ा

    कॉलेज के दिनों में ही विजय की रुचि पूरी तरह सिनेमा की ओर मुड़ गई. फिल्मों में करियर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी.

बचपन से ही फिल्मों का सफर

    1984 में पिता के निर्देशन में फिल्म 'वेट्टी' से बाल कलाकार के रूप में डेब्यू किया. 1992 में 'नालैया थीरपु' के साथ बतौर लीड हीरो बड़े पर्दे पर एंट्री की.

सुपरस्टार बने विजय

    एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शुमार विजय ने दर्शकों के दिलों पर राज किया.

राजनीति में नया अवतार

    अभिनय से संन्यास लेने के बाद विजय पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गए. उनकी पार्टी TVK ने 2026 के चुनाव में108 सीटें जीतीं.

बने तमिलनाडु के CM

    पढ़ाई में औसत होने के बावजूद विजय ने मेहनत और जुनून से इतिहास रचा और तमिलनाडु के CM बन गए.

More Stories