menu-icon
India Daily

'हर किसी का अपना पास्ट होता है...', चीटिंग के आरोपों पर बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को बचाने आईं तेजस्वी प्रकाश

टीवी की चर्चित जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में तेजस्वी ने करण के पुराने रिश्तों और अनुषा दांडेकर से जुड़े विवादों पर खुलकर बात की. इसके अलावा उन्होंने सगाई की अफवाहों पर भी चुप्पी चोड़ी है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'हर किसी का अपना पास्ट होता है...', चीटिंग के आरोपों पर बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को बचाने आईं तेजस्वी प्रकाश
Courtesy: Instagram

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में शामिल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दोनों का रिश्ता पिछले 4 सालों से चर्चा में बना हुआ है. बिग बॉस 15 के दौरान शुरू हुई इनकी लव स्टोरी आज भी फैंस के बीच लोकप्रिय है. हाल ही में दोनों दुबई ब्लिंग नाम के रियलिटी शो में नजर आए जहां उन्होंने अपने रिश्ते, शादी और पुराने विवादों को लेकर खुलकर बातचीत की. शो के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा पर लगे धोखे के आरोपों पर अपनी राय साझा की. यह मामला करण की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर से जुड़ा हुआ था जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई.

शादी के सवालों से घिरीं तेजस्वी प्रकाश

दुबई ब्लिंग में कई सेलिब्रिटी कपल्स मौजूद थे और बातचीत के दौरान बार बार तेजस्वी और करण से शादी को लेकर सवाल पूछे गए. इस दौरान तेजस्वी ने काफी ईमानदारी से अपनी भावनाएं जाहिर कीं. उन्होंने कहा कि सिर्फ किसी रिलेशनशिप में होने का मतलब यह नहीं कि तुरंत शादी कर ली जाए. तेजस्वी ने बताया कि वह फिलहाल अपने रिश्ते को आराम से जीना चाहती हैं और किसी तरह का दबाव महसूस नहीं करना चाहतीं. तेजस्वी ने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक यह नहीं पता कि उनकी सगाई कब होगी या शादी का सही समय क्या है. उनके मुताबिक दोनों साथ में खुश हैं और यही बात सबसे ज्यादा मायने रखती है.

करण कुंद्रा के अतीत पर क्या बोलीं तेजस्वी

शो में जब करण कुंद्रा के पुराने रिश्तों और अनुषा दांडेकर से जुड़े धोखे के आरोपों की बात सामने आई तो तेजस्वी ने अपने बॉयफ्रेंड का खुलकर बचाव किया. उन्होंने कहा कि हर इंसान का अपना एक अतीत होता है. कुछ लोगों की निजी बातें दुनिया के सामने आ जाती हैं और कुछ की नहीं आतीं. तेजस्वी ने साफ कहा कि सच क्या है यह वही जानती हैं क्योंकि करण ने उन्हें हर बात ईमानदारी से बताई थी. तेजस्वी का यह बयान इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि अब तक उन्होंने इस मुद्दे पर कभी खुलकर बात नहीं की थी. फैंस इसे उनके रिश्ते की मजबूती के रूप में देख रहे हैं.