US Israel Iran War IPL 2026

इस मिस इंडिया ने पहली फिल्म से मचा दिया था तहलका, सीन देख खुला रह गया था देखने वालों का मुंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने मिस इंडिया जीतकर बॉलीवुड में एंट्री की और पहली फिल्म से ही सुपरस्टार बन गईं थी. लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही. बचपन के रहस्यमयी अनुभवों और आध्यात्म की ओर झुकाव ने उन्हें इंडस्ट्री से दूर कर दिया.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: तनुश्री दत्ता का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में एक ऐसी एक्ट्रेस की छवि बनती है जिसने अपने करियर की शुरुआत में ही धमाका कर दिया था. लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ ग्लैमर और फिल्मों तक सीमित नहीं रही. इसमें रहस्य, विवाद और आध्यात्म का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है. तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. एक सामान्य परिवार में जन्मी तनुश्री बचपन से ही अलग सोच और अनुभव रखने वाली लड़की थीं. जहां उनके दोस्त सामान्य खेलों में व्यस्त रहते थे, वहीं तनुश्री को अपने आसपास कुछ अलग तरह की ऊर्जा महसूस होती थी.

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उन्हें आत्माएं दिखाई देती थीं और वह उनसे बात भी करती थीं. यह अनुभव उनके लिए सामान्य था, लेकिन दूसरों के लिए बेहद चौंकाने वाला. यही रहस्यमयी पहलू आगे चलकर उनके जीवन की दिशा तय करने वाला बना.

20 साल की उम्र में मिस इंडिया बनीं तनुश्री दत्ता

साल 2004 में तनुश्री दत्ता ने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतकर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप 10 में अपनी जगह बनाई. यह उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था. यहीं से उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए.

साल 2005 में तनुश्री ने फिल्म आशिक बनाया आपने से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और सोनू सूद नजर आए. फिल्म का म्यूजिक और गाने उस दौर में इतने लोकप्रिय हुए कि हर जगह सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा होने लगी. फिल्म के एक गाने में दिए गए उनके बोल्ड सीन ने दर्शकों को चौंका दिया. सिनेमाघरों में लोग हैरान रह गए और यही फिल्म उनकी पहचान बन गई. इस एक फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.

विवादों में भी रहा तनुश्री दत्ता का नाम

तनुश्री दत्ता का नाम सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि विवादों के कारण भी सुर्खियों में रहा है. उन्होंने इंडस्ट्री के एक बड़े एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए और फिल्म इंडस्ट्री के अंधेरे पहलुओं को सामने रखा. उनकी इस हिम्मत ने उन्हें चर्चा में ला दिया और कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया. इस घटना के बाद बॉलीवुड में कई बदलाव देखने को मिले और महिलाओं की आवाज को ज्यादा मजबूती मिली.