menu-icon
India Daily

तृषा कृष्णन की फिल्म 'करप्पू' ने 3 दिन में कमाए 100 करोड़ तो गदगद हुए थलपति विजय! यूं दी टीम को बधाई

तृषा कृष्णन और विजय के बीच लंबे समय से रिलेशनशिप की अफवाहें चल रही हैं. ऐसे में सीएम का यह जेस्चर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है. फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है. 

antima
Edited By: Antima Pal
तृषा कृष्णन की फिल्म 'करप्पू' ने 3 दिन में कमाए 100 करोड़ तो गदगद हुए थलपति विजय! यूं दी टीम को बधाई
Courtesy: x

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन की नई फिल्म 'करुप्पु' की टीम को बधाई दी है. फिल्म रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस सफलता पर विजय ने फिल्म के निर्माता एसआर प्रभु को फोन करके शुभकामनाएं दीं. टीम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके साथ एक फोटो भी वायरल हो गई.

तृषा कृष्णन की 'करप्पू' ने 3 दिन में कमाए 100 करोड़

15 मई को रिलीज हुई फिल्म करुप्पु में सूर्या और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दो अन्य फिल्मों – आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2' और संजय दत्त वाली 'आखिरी सवाल' से टक्कर का सामना करना पड़ा, फिर भी उसने शानदार शुरुआत की. 

फिल्म की टीम ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय का समर्थन पूरे कास्ट और क्रू के लिए बेहद खुशी और प्रोत्साहन भरा है. सोशल मीडिया पोस्ट में टीम ने लिखा- 'हम बेहद खुश हैं कि तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री श्री जोसेफ विजय जी ने हमारे निर्माता को फिल्म की भव्य सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. पूरी टीम के लिए यह समर्थन वाकई दिल छू लेने वाला है.

बता दें कि तृषा कृष्णन और विजय के बीच लंबे समय से रिलेशनशिप की अफवाहें चल रही हैं. ऐसे में सीएम का यह जेस्चर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है. फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है. 

बॉक्स ऑफिस पर धमाल

सैक्निल्क के अनुसार फिल्म ने भारत में अब तक 95.30 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है, जबकि नेट कलेक्शन 82.30 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. ओवरसीज में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया. चौथे दिन उसने 4 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ विदेशी कमाई 46 करोड़ रुपये हो गई. दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई अब 141.30 करोड़ रुपये पहुंच गई है. तीसरे दिन ही फिल्म ने 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. 

हालांकि वीकडे में घरेलू कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन ओवरऑल फिल्म अपनी रफ्तार बनाए हुए है. सूर्या की स्टार पावर और ट्रिशा की लोकप्रियता के साथ फिल्म की कहानी और प्रोडक्शन वैल्यू को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.