menu-icon
India Daily

'मैं अकेला कैसे हो सकता हूं?', सलमान खान ने क्यों की थी अकेलेपन वाली पोस्ट? भाईजान ने बताई वजह

सलमान ने लिखा- 'अरे यार, मैं अपने बारे में नहीं बात कर रहा था.' उन्होंने आगे कहा कि उनके पास इतना बड़ा और शानदार परिवार है, इतने प्यारे दोस्त हैं, तो वे अकेले कैसे हो सकते हैं? फैंस की शुभकामनाएं और दुआएं हमेशा उनके साथ हैं. अगर वे खुद को अकेला महसूस करेंगे तो सबसे बड़े एहसान-फरामोश बन जाएंगे.'

antima
Edited By: Antima Pal
'मैं अकेला कैसे हो सकता हूं?', सलमान खान ने क्यों की थी अकेलेपन वाली पोस्ट? भाईजान ने बताई वजह
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी फिट बॉडी का एक शानदार फोटो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए. लेकिन फोटो के साथ लगे कैप्शन ने सबको हैरान कर दिया. कैप्शन में सलमान ने 60 साल की उम्र में अकेलेपन की बात कही, जिसके बाद फैंस और परिवार वाले चिंता में पड़ गए.

सलमान खान ने क्यों की थी अकेलेपन वाली पोस्ट?

पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. कई लोग कमेंट करके पूछने लगे कि भाईजान परेशान तो नहीं हैं? कुछ फैंस ने तो यह भी लिखा कि सलमान की जिंदगी में कुछ गड़बड़ तो नहीं है. परिवार के सदस्य भी इस पोस्ट से हैरान थे. लेकिन अब सलमान खान ने खुद इस मिसअंडरस्टैंडिंग को साफ कर दिया है.

सलमान ने लिखा- 'अरे यार, मैं अपने बारे में नहीं बात कर रहा था.' उन्होंने आगे कहा कि उनके पास इतना बड़ा और शानदार परिवार है, इतने प्यारे दोस्त हैं, तो वे अकेले कैसे हो सकते हैं? फैंस की शुभकामनाएं और दुआएं हमेशा उनके साथ हैं. अगर वे खुद को अकेला महसूस करेंगे तो सबसे बड़े एहसान-फरामोश बन जाएंगे.

फैंस ने ली राहत की सांस

सलमान का यह बयान पढ़कर फैंस ने राहत की सांस ली. पोस्ट पर हजारों कमेंट्स आए, जिसमें लोग खुशी जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'भाईजान हमेशा मुस्कुराते रहो, आप अकेले कभी नहीं हो सकते.' दूसरे ने कहा- 'सलमान सर, आप हमारी जान हो, हम हमेशा आपके साथ हैं.'

सलमान खान न सिर्फ बॉलीवुड के स्टार हैं बल्कि अपने काम, फिटनेस और सादगी के लिए भी मशहूर हैं. 60 साल की उम्र में भी वे जिम जाते हैं, फिल्में करते हैं और 'बिग बॉस' जैसे शो से एंटरटेनमेंट देते रहते हैं. उनका यह पोस्ट शायद किसी फिल्म, गाने या आम सोच को लेकर था, लेकिन फैंस ने इसे अपने ऊपर ले लिया.

सलमान जैसे सितारे भी कभी-कभी अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को शेयर करते हैं, जो फैंस के लिए मोटिवेशन का काम करता है. लेकिन इस बार कैप्शन की वजह से गलतफहमी हो गई. अब सलमान की सफाई के बाद सब कुछ सामान्य हो गया है.