menu-icon
India Daily

विजय के CM बनने के सवाल पर रजनीकांत ने साधी चुप्पी, हाथ जोड़ते हुए दिया ऐसा रिएक्शन की हुआ वायरल; Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी मीडिया की मौजूदगी के बावजूद रजनीकांत ने सिर्फ मुस्कान और नमस्ते से काम चलाया. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब रजनीकांत ने विजय के बारे में बात की हो.

antima
Edited By: Antima Pal
विजय के CM बनने के सवाल पर रजनीकांत ने साधी चुप्पी, हाथ जोड़ते हुए दिया ऐसा रिएक्शन की हुआ वायरल; Video
Courtesy: x

Rajinikanth Reaction Vijay CM: चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत जब एयरपोर्ट पहुंचे तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया. रिपोर्टर्स ने जो सवाल पूछा, वो था – अभिनेता से नेता बने विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है? रजनीकांत ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ दिए और बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए.

विजय के CM बनने पर रजनीकांत ने साधी चुप्पी

उनका यह साइलेंट रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी मीडिया की मौजूदगी के बावजूद रजनीकांत ने सिर्फ मुस्कान और नमस्ते से काम चलाया. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब रजनीकांत ने विजय के बारे में बात की हो. चुनाव नतीजे आने के बाद 4 मई को रजनीकांत ने खुद ट्वीट कर विजय और उनकी पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) को बधाई दी थी. 

उन्होंने लिखा था- 'तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए तिरु विजय और उनकी पार्टी के सभी सदस्यों को मेरी बधाई.' विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही चुनाव में तमिलनाडु की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया. दशकों से सत्ता पर काबिज DMK और AIADMK दोनों को पीछे छोड़ते हुए TVK ने 108 सीटें जीतीं. बाद में समर्थन के साथ कुल 120 विधायकों का साथ मिलने पर विजय ने 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर ने उन्हें शपथ दिलाई. तमिल सिनेमा जगत में इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है. कई सितारों ने सोशल मीडिया पर विजय को बधाई संदेश दिए. राजनीति में कदम रखने से पहले विजय 'थलापति' के नाम से मशहूर हैं और उनके फैंस की तादाद पूरे देश में है. उनकी पार्टी का नाम 'तमिलागा वेट्ट्री कझगम' भी उनके फिल्मी किरदारों और फैन फॉलोइंग को दर्शाता है.

वहीं फिल्मों की बात करें तो रजनीकांत आखिरी बार फिल्म 'कुली' में नजर आए थे. अब वे 'जेलर 2' और कमल हासन के साथ एक और आगामी प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे.