Govinda Rumoured Girlfriend: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'रूपा' के प्रमोशन में व्यस्त दिख रहे हैं. इस दौरान वे अक्सर नई अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों के बार-बार एक साथ दिखने से अफेयर की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं. इसी बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने पति पर तीखा हमला बोल दिया.
पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने साफ कहा कि गोविंदा बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं. उन्होंने कहा- 'बेटी की उम्र की लड़की को ले ले के घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको.' सुनीता ने आगे बढ़कर गोविंदा को कोमल का 'शुगर डैडी' तक कह डाला.
Sharm aani chahiye usko - Sunita Ahuja on Govinda and his new heroine Rani pic.twitter.com/l1wSURYA30
— Siddharth Mathur (@TheSidMathur) August 14, 2026
जब उनसे फिल्म रूपा के प्रमोशन के बारे में पूछा गया तो सुनीता ने व्यंग्य करते हुए जवाब दिया- 'पिक्चर बनना भी तो चाहिए. प्रमोशन तो पिक्चर बनने के बाद होता है.' उन्होंने मुस्कुराते हुए बात कही और ज्यादा कुछ नहीं बोला. सुनीता ने कोमल रानी पर भी कमेंट किया. उन्होंने कहा कि स्टैंडर्ड तो होना चाहिए. 'तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो. हमलोग को देखो कितने स्टाइल में चलते हैं.'
यह पहली बार नहीं है जब सुनीता ने गोविंदा के कथित अफेयर्स पर प्रतिक्रिया दी हो. पहले भी उन्होंने कहा था कि विनाश काले विपरीत बुद्धि वाली कहावत सही साबित हो रही है और उनका दिमाग खराब हो गया है. नेटफ्लिक्स के शो लॉक अप 2 में भी सुनीता ने पति के कई अफेयर्स का जिक्र किया था. गोविंदा ने इन आरोपों पर सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन एक इंटरव्यू में कहा था कि 34 साल की उम्र तक वे इतने इनोसेंट थे कि खुद भी शर्मिंदा होते हैं.
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार फिल्म 'रूपा' में साथ नजर आने वाले हैं. यह गोविंदा की लगभग सात साल बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी है. फिल्म हीरोइन-ओरिएंटेड सस्पेंस ड्रामा है, जिसमें कॉमेडी के भी तड़के होंगे. गोविंदा इसमें लीड रोल के साथ प्रोड्यूसर भी हैं. डायरेक्टर अभी तक फाइनल नहीं हुआ है.