King Movie Starcast List: शाहरुख खान की अगली फिल्म 'King' को लेकर फैंस में काफी एक्साइटेड हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. इसके साथ ही यह फिल्म एक मल्टी-स्टारर मूवी बन चुकी है, क्योंकि इसमें कई दिग्गज सितारे शाहरुख के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे.
फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है. 'King' को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह है, क्योंकि इस फिल्म में शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना पहली बार साथ में काम करते हुए दिखेंगे. इसके अलावा, फिल्म में कई और बड़े सितारे भी शामिल हैं, जिनकी मौजूदगी ने फिल्म को और भी ज्यादा चर्चा का विषय बना दिया है.
हालांकि, कुछ सितारों का नाम में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सौरभ शुक्ला ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म में अपनी एंट्री का ऐलान किया है. इसके अलावा, इनमें से कई सितारे फिल्म में कैमियो या स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर नजर आ सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'King' की शूटिंग का पहला शेड्यूल 20 मई से शुरू हुआ था, जिसमें शाहरुख खान और अनिल कपूर को एक साथ देखा गया था. फिल्म एक एक्शन-पैक्ड मूवी होगी, जिसे लेकर फैंस को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी धूम मचने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक फिल्म के रिलीज डेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.