menu-icon
India Daily

सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार विजय थलपति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन', जानें क्या बोली पब्लिक?

फिल्म देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं काफी मिश्रित आई हैं. कुछ इसे 'पीक सिनेमा' बता रहे हैं तो कुछ इसे 'क्रिंज' करार दे रहे हैं. ज्यादातर लोग विजय की स्क्रीन प्रेजेंस, स्वैग और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार विजय थलपति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन', जानें क्या बोली पब्लिक?
Courtesy: X

Jana Nayagan X Review: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' आज 23 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज को फैंस ने भव्य जश्न में बदला दिया. सोशल मीडिया पर विजय की तस्वीरों के सामने डांस करते हुए, पटाखे फोड़ते और प्रतिमाओं को दूध चढ़ाते फैंस के वीडियो वायरल हो रहे हैं. थिएटर के बाहर भी भारी भीड़ देखने को मिली.

फिल्म देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं काफी मिश्रित आई हैं. कुछ इसे 'पीक सिनेमा' बता रहे हैं तो कुछ इसे 'क्रिंज' करार दे रहे हैं. ज्यादातर लोग विजय की स्क्रीन प्रेजेंस, स्वैग और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'विजय का ऑरा ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है. जैसे ही वो स्क्रीन पर आते हैं, पूरा हाल भर जाता है.' उनके डांस और एंट्री सीन को भी खूब पसंद किया जा रहा है.

पॉजिटिव राय

कई दर्शकों को फिल्म का पहला हाफ काफी मनोरंजक लगा. टेक्निकल रूप से फिल्म को शानदार बताया जा रहा है. अनिरुद्ध रवि चंदर का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की सबसे बड़ी खूबी माना जा रहा है. एक रिव्यू में लिखा गया- 'पहला हाफ तो जबरदस्त है, विजय हमेशा की तरह दमदार लगे. म्यूजिक ने तो जान डाल दी.' बॉबी देओल के विलेन रोल की भी कुछ लोगों ने तारीफ की है.

नेगेटिव राय

लेकिन काफी दर्शक फिल्म की कहानी से निराश नजर आए. कई ने कहा कि कहानी में कुछ नया नहीं है. एक यूजर ने लिखा- 'फिल्म शानदार लगती है लेकिन कहानी पुरानी फील होती है.' दूसरे हाफ में रफ्तार धीमी पड़ने की शिकायत भी आई. लंबे एक्शन सीन्स और कमजोर विलेन कैरेक्टर को लेकर भी कुछ लोगों ने नाराजगी जताई. 

सबसे ज्यादा आलोचना गानों और डायलॉग्स को लेकर हुई है. कई लोगों ने उन्हें 'क्रिंज' बताया. एक दर्शक ने कहा- 'विजय की एंट्री, डांस और विलेन की शुरुआत छोड़ दें तो फिल्म ज्यादा कुछ खास नहीं करती, कई डायलॉग्स पुरानी डब्ड फिल्मों जैसे लगते हैं.'

कुल मिलाकर

'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर विजय के स्टार पावर के भरोसे अच्छी शुरुआत कर रही है, लेकिन कहानी और स्क्रिप्ट को लेकर दर्शक बंटे हुए हैं. फैंस इसे विजय के करियर के आखिरी फिल्म के तौर पर याद रखना चाहते हैं, जबकि आम सिनेमा प्रेमी ज्यादा नया और मजबूत कंटेंट की उम्मीद कर रहे थे.

अभी पहले दिन के शो के आधार पर रिव्यूज आ रहे हैं. वीकेंड में फिल्म की कमाई और आगे की राय पर ज्यादा कुछ कहा जा सकता है. क्या 'जन नायकन' विजय के फैंस को पूरा मनोरंजन दे पाएगी या सिर्फ उनका स्टारडम ही फिल्म को आगे बढ़ाएगा, यह तो आने वाले दिनों में साफ होगा.