menu-icon
India Daily

सलमान खान के बाद छात्रों के सपोर्ट में आईं आलिया भट्ट, बोलीं- 'उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं...'

आलिया भट्ट ने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया. इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'अपनी बात पर डटे रहने वाले हर छात्र के पीछे एक सपना, परिवार की उम्मीद और अनगिनत त्याग का सफर होता है.'

antima
Edited By: Antima Pal
सलमान खान के बाद छात्रों के सपोर्ट में आईं आलिया भट्ट, बोलीं- 'उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं...'
Courtesy: X

Alia Bhatt On Student Protest: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का खुलकर समर्थन किया है. गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए आलिया ने छात्रों की हिम्मत और संघर्ष की तारीफ की.

छात्रों के सपोर्ट में आईं आलिया भट्ट

आलिया ने लिखा- 'आखिरी कुछ दिन ने बार-बार मेरा दिल तोड़ा और फिर उम्मीद से जोड़ दिया. हर उस छात्र के पीछे एक सपना है, परिवार की उम्मीद है और अनगिनत त्याग की कहानी है. ये छात्र सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार और आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ रहे हैं.'

'उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं...'

उन्होंने आगे कहा- 'इन छात्रों की हिम्मत मुझे नम्र बनाती है. उनकी दृढ़ता हमारे सामने एक आईना है जो पूछ रही है कि क्या हम सचमुच उन लोगों की बात सुन रहे हैं, जो कल इस देश का भविष्य संवारेंगे.' आलिया का यह बयान छात्रों के बीच काफी चर्चा में है. उन्होंने साफ कहा कि छात्रों की आवाज को सुना जाना चाहिए. उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोरी है.

कई सितारों ने जताया समर्थन

आलिया भट्ट अकेली नहीं हैं, जिन्होंने छात्रों का साथ दिया है. सलमान खान ने भी देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर छात्रों के प्रति समर्थन जताया. इसके अलावा अनुपम खेर, आर. माधवन, सोनाक्षी सिन्हा, स्वरा भास्कर जैसी कई हस्तियां पहले ही छात्रों के साथ खड़ी हो चुकी हैं.

क्या है पूरा मामला?

NEET परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के बाद देशभर में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कई छात्र लंबे समय से तैयारी कर रहे थे और इस घटना से उनका भविष्य प्रभावित हुआ है.

आलिया भट्ट का यह समर्थन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वे आमतौर पर राजनीतिक या विवादास्पद मुद्दों पर कम बोलती हैं. इस बार उन्होंने छात्रों के सपनों और संघर्ष को अपनी आवाज दी है.