menu-icon
India Daily

जब रेस्टोरेंट में बैठी सोनल चौहान पर पड़ी डायरेक्टर की नजर, जन्नत में ऐसे मिली थी इमरान हाशमी को हीरोइन

फिल्म जन्नत से रातोंरात स्टार बनीं सोनल चौहान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. उनकी खूबसूरती ने एक डायरेक्टर को इतना प्रभावित किया कि सिर्फ सात दिनों में उन्हें बॉलीवुड की बड़ी फिल्म मिल गई.

babli
Edited By: Babli Rautela
जब रेस्टोरेंट में बैठी सोनल चौहान पर पड़ी डायरेक्टर की नजर, जन्नत में ऐसे मिली थी इमरान हाशमी को हीरोइन
Courtesy: Instagram

मुंबई: सोनल चौहान का जन्म 16 मई 1987 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था. वह एक रॉयल राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं. हालांकि फिल्मों में उनका सफर किसी फिल्मी बैकग्राउंड या परिवार की वजह से नहीं शुरू हुआ. सोनल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और धीरे धीरे फैशन इंडस्ट्री में पहचान बना रही थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि सोनल चौहान की जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ एक रेस्टोरेंट में आया. उस समय कुनाल देशमुख अपनी फिल्म जन्नत के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर रेस्टोरेंट में बैठीं सोनल चौहान पर पड़ी.

बताया जाता है कि डायरेक्टर उनकी खूबसूरती से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उसी समय तय कर लिया कि यही उनकी फिल्म की हीरोइन होंगी. सबसे दिलचस्प बात यह है कि महज सात दिनों के भीतर सोनल को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया.

जन्नत से बनीं रातोंरात स्टार बनीं सोनल चौहाल

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म जन्नत सोनल चौहान की पहली बॉलीवुड फिल्म थी. फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी अहम किरदार में दिखाई दिए थे. फिल्म के गाने, कहानी और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया. जन्नत बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और सोनल रातोंरात लोगों के दिलों में जगह बना गईं. रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

पहली फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड

बता दें की सोनल चौहान को उनकी पहली ही फिल्म के लिए काफी तारीफ मिली. उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. उस दौर में लोग उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस के दीवाने हो गए थे. जन्नत की सफलता के बाद सोनल चौहान ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया. उन्होंने बुदतमीज दिल, 3जी और आदिपुरुष जैसी फिल्मों में नजर आईं. इसके अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई. साउथ इंडस्ट्री में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है.

भले ही सोनल चौहान इन दिनों बड़े पर्दे पर कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस आज भी उतनी ही पसंद करते हैं. उनके फैशन लुक्स और ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं.