दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय इन दिनों खूब चर्चा में हैं. इसी बीच उनके बेटे जेसन संजय अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं. वह बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म 'सिग्मा' से डेब्यू करने जा रहे हैं. यह खबर उनके फैंस के लिए बेहद एक्साइटिंग है.
जेसन संजय को डायरेक्टर बनने का मौका न तो उनके पिता थलापति विजय ने दिया और न ही दादा एस.ए. चंद्रशेखर ने. तमिल सिनेमा के जाने-माने पीआरओ वित्तगन शेखर ने खुलासा किया कि जेसन को यह बड़ा ब्रेक उनकी मां संगीता सोर्नालिंगम के परिवार की वजह से मिला है. जेसन के नाना सोर्नालिंगम लंदन में रहते हैं और कारोबार से जुड़े हैं.
#SIGMA Teaser crosses 15 Million+ Views! 🔥
— Jason Sanjay Official (@official_jsj) December 29, 2025
The quest grows stronger with your unstoppable support. 🦁⚔️
▶️ Tamil - https://t.co/khNgjUGe6v
▶️ Telugu - https://t.co/69mGV5XiK3@official_jsj @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran @sundeepkishan @MusicThaman… pic.twitter.com/qfsP6VTlxq
वहीं लाइका प्रोडक्शंस के फाउंडर सुबास्करण भी लंदन में ही रहते हैं. दोनों परिवार के बीच अच्छी दोस्ती है. सोर्नालिंगम ने ही सुबास्करण से बात की और जेसन संजय को 'सिग्मा' फिल्म का निर्देशन सौंपा गया. लाइका प्रोडक्शंस दक्षिण इंडस्ट्री की बड़ी प्रोडक्शन हाउस है, जिसने कई हिट फिल्में दी हैं. 'सिग्मा' फिल्म में मुख्य भूमिका में संदीप किशन नजर आएंगे. फिल्म का टीजर कुछ समय पहले रिलीज हुआ है. टीजर को देखकर लग रहा है कि यह पूरी तरह एक्शन से भरपूर फिल्म होगी.
तेज रफ्तार, दमदार सीन और आकर्षक विजुअल्स ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. सोशल मीडिया पर टीजर की काफी तारीफ हो रही है. कई लोग इसे शेयर कर रहे हैं और जेसन संजय को शुभकामनाएं दे रहे हैं. थलापति विजय के बेटे के डायरेक्टोरियल डेब्यू को लेकर काफी उत्सुकता है.
विजय खुद सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं. ऐसे में उनके बेटे की फिल्म पर नजरें टिकी हुई हैं. हालांकि जेसन ने पिता या दादा की मदद नहीं ली, बल्कि अपनी मां के परिवार के कनेक्शन से मौका हासिल किया, यह बात कई लोगों को पसंद आ रही है.