menu-icon
India Daily

10 By 10 के छोटे से कमरे में रहते थे Vicky Kaushal, आज करोड़ों में लेते हैं फीस; चॉल के लड़के ने चुराया कैटरीना कैफ का दिल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल आज इंडस्ट्री के सबसे सफल सितारों में गिने जाते हैं. लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने करियर में लंबा संघर्ष किया और जिंदगी के कई मुश्किल दौर देखने के बाद यहां तक पहुंचे हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
10 By 10 के छोटे से कमरे में रहते थे Vicky Kaushal, आज करोड़ों में लेते हैं फीस; चॉल के लड़के ने चुराया कैटरीना कैफ का दिल
Courtesy: Instagram

मुंबई: विक्की कौशल बॉलीवुड के उस पसंदीदा सितारों में से एक हैं जो अपने हर किरदार से फैंस का दिल जीत लेते हैं. 16 मई 1988 को मुंबई में जन्में इस एक्टर ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है. बता दें की आज करोड़ों की कमाई करने वाले विक्की का बचपन बेहद साधारण माहौल में गुजरा है. उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में बताया है कि उनका परिवार मुंबई के मालवानी इलाके की एक चॉल में रहता था. विक्की ने बताया था कि उनका पूरा परिवार 10 बाई 10 के छोटे कमरे में रहता था. छोटी सी दुनिया देखने के बावजूद उनके परिवार ने हमेशा मेहनत और सपनों पर भरोसा रखा.

पिता बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर

एक्टर के पिता शाम कौशल बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर हैं. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ाव होने के बावजूद विक्की के लिए सफलता आसान नहीं थी. उन्होंने शुरुआत में कैमरे के पीछे काम किया और धीरे धीरे अपनी पहचान बनाई. इसके अलावा उनके छोटे भाई सनी कौशल भी बॉलीवुड एक्टर हैं.

कैसे शुरू किया था बॉलीवुड में करियर?

विक्की कौशल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सीधा एक्टिंग से नहीं बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने अनुराग कश्यप की मोस्ट पॉपुलर फिल्म गैंग्स ऑफ वसयपुर में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था. इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और साल 2015 में फिल्म मसान से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया. फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई और यहीं से उनके करियर ने नई उड़ान भरनी शुरू की.

विक्की कौशल ने बॉलीवुड में बनाई पहचान

मसान के बाद विक्की कौशल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने राजी, संजू, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, सरदार उधम और सैम बहादुर जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया. उनकी एक्टिंग और अलग अलग किरदार निभाने की क्षमता ने उन्हें इंडस्ट्री के नामी एक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया. इतना ही नहीं उनकी हालिया रिलीज फिल्म छावा ने भी ताबड़तोड़ कमाई की थी. इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना अहम किरदार में दिखाई दी थी. बॉक्स ऑफिस में इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.