मुंबई: बॉलीवुड और सोशल मीडिया की मशहूर स्टार जन्नत जुबैर ने हाल ही में अपने मुंबई स्थित घर का लाजवाब टूर शेयर किया है. यूट्यूबर नयंदीप रक्षित के साथ हुई इस हाउस टूर में जन्नत का घर हर किसी को अपनी रॉयल्टी और आधुनिक स्टाइल से हर किसी को इंप्रेस कर रहा है.
सफेद इंटीरियर, लग्जरी क्रॉकरी और ग्लैम रूम से सजा उनका घर देखकर लगता है जैसे कोई महल हो. घर में घुसते ही एंट्रेंस एरिया अपनी क्रिम और गोल्ड कलर स्कीम से सबका ध्यान खींच लेता है. यहां एक बड़ा स्टेटमेंट मिरर लगा है जो जगह को और भी स्पेशियस और शानदार बनाता है. दीवार पर मेटालिक लीफ वॉल डेकोर लगाया गया है, जो रॉयल्टी का टच देता है. पूरा एरिया इतना एलिगेंट है कि बिना ज्यादा मेहनत के भी लग्जरी फील आ जाता है.
लाइविंग रूम जन्नत के घर का सबसे आकर्षक हिस्सा है. यहां सफेद, बेज और गोल्ड कलर का कॉम्बिनेशन है. कर्व्ड व्हाइट सोफे कमरे को मॉडर्न और आरामदायक लुक देते हैं. स्लीक टीवी यूनिट दीवार से परफेक्टली मैच करती है. सबसे खास हैं सीलिंग पर लटकते सर्कुलर लाइट्स, जो पूरे कमरे को स्टाइलिश और लग्जरी वाइब देते हैं. रात में इन लाइट्स के जलने पर कमरा और भी खूबसूरत लगता है.
जन्नत का घर न सिर्फ सुंदर है बल्कि बहुत प्लान्ड तरीके से डिजाइन किया गया है. हर कोने में लग्जरी क्रॉकरी का इस्तेमाल दिखता है, जो घर को और भी रिच लुक देता है. ग्लैम रूम की बात करें तो यहां का डेकोर देखकर कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता. सॉफ्ट व्हाइट टोन के साथ आधुनिक फर्नीचर और छोटी-छोटी डिटेलिंग ने पूरे घर को कॉजी लेकिन हाई-क्लास बना दिया है.
जन्नत जुबैर खुद बचपन से शो बिजनेस में सक्रिय रहीं हैं. छोटी उम्र में ही उन्होंने टीवी, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना ली. आज वो अपनी मेहनत और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. उनका घर भी उनकी पर्सनैलिटी को रिफ्लेक्ट करता है – सिंपल लेकिन क्लासी, मॉडर्न लेकिन रॉयल. फैंस इस हाउस टूर को काफी पसंद कर रहे हैं. कई लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि जन्नत का घर देखकर लगता है सपनों का घर सच हो गया है. सफेद इंटीरियर, गोल्ड एक्सेंट्स और परफेक्ट लाइटिंग का कॉम्बिनेशन वाकई कमाल का है.