menu-icon
India Daily

तो इस कारण सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में पहनी साड़ी, खुद बताया सच

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में जहीर इकबाल संग शादी की है. शादी के बाद एक्ट्रेस अब अपने काम पर लौट गई हैं. सिंपल शादी करने के पीछे कई लोगों ने एक्ट्रेस से सवाल किया था जिसका जवाब अब उन्होंने दिया है. तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे का क्या कारण हैं.

India Daily Live
तो इस कारण सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में पहनी साड़ी, खुद बताया सच
Courtesy: Social Media

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की. दोनों की शादी काफी सिंपल तरीके से हुई और इसमें Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal काफी सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए. वैसे तो दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे लेकिन लोगों के मन में था कि आखिर इन्होंने अपनी शादी को इतने सिंपल तरीके से क्यों किया. अब इसको लेकर खुद सोनाक्षी सिन्हा ने सच्चाई बताई है.

सोनाक्षी और जहीर ने कोर्ट मैरिज की और इस दौरान दोनों काफी सिंपल दिखे. जहां जहीर इकबाल व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए, वहीं सोनाक्षी ने अपनी मां पूनम सिन्हा की 44 साल पुरानी साड़ी को पहना था. अब इसको लेकर जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'मैंने सिर्फ इसलिए साड़ी पहना क्योंकि मैं अपनी शादी में कम्फर्टेबल रहना चाहती थी और इसको एन्जॉय करना चाहती थी. मैंने अपनी शादी में खूब डांस किया और इसको Enjoy किया. 

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया सच

एक्ट्रेस ने आगे कहा- कि मैं और जहीर दोनों ऐसा कुछ चाहते थे जो हमने किया. हम पहले से ही सोच चुके थे कि ऐसा कुछ होना है. आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी एक्ट्रेस के बांद्रा स्थित घर में हुई जहां पर परिवार और कुछ करीबी लोगों ही शामिल हुए. 

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों ने 7 साल एक दूसरे को डेट किया. दोनों की मुलाकात सलमान खान के घर की एक पार्टी में हुई थी. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की. इनकी शादी न तो मुस्लिम रिति-रिवाज से हुई और न ही मुस्लिम धर्म के अनुसार.