menu-icon
India Daily

झारखंड में छात्र आंदोलन पर सोनाक्षी सिन्हा ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'ये कब रुकेगा?'

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की. उसके साथ उन्होंने लिखा- 'अपने देश के छात्रों को इस तरह की स्थिति से गुजरते देखना बहुत दुखद है... ये कब रुकेगा?' उनकी इस पोस्ट से साफ है कि वे छात्रों की परेशानी से चिंतित हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
झारखंड में छात्र आंदोलन पर सोनाक्षी सिन्हा ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'ये कब रुकेगा?'
Courtesy: X

Sonakshi Sinha On Student Protest: सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड के छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इससे पहले अभिनेत्री ने दिल्ली के जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन को भी हाइलाइट किया था. अब उन्होंने झारखंड के छात्रों के प्रदर्शन पर भी आवाज उठाई है.

झारखंड में छात्र आंदोलन पर सोनाक्षी सिन्हा ने किया रिएक्ट

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की. उसके साथ उन्होंने लिखा- 'अपने देश के छात्रों को इस तरह की स्थिति से गुजरते देखना बहुत दुखद है... ये कब रुकेगा?' उनकी इस पोस्ट से साफ है कि वे छात्रों की परेशानी से चिंतित हैं. दिल्ली में हुए छात्र प्रदर्शन पर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों में सोनाक्षी सबसे पहले अपनी बात रखने वाली सेलिब्रिटीज में शामिल थीं. उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन का वीडियो भी शेयर किया था. अब झारखंड के मुद्दे पर भी उन्होंने चुप्पी नहीं साधी.

'ये कब रुकेगा?'

सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे थे कि दिल्ली के प्रदर्शन पर तो कई सितारे बोलते हैं, लेकिन झारखंड के छात्रों के आंदोलन पर बॉलीवुड चुप क्यों है. सोनाक्षी के बाद अब और सेलिब्रिटीज भी इस मुद्दे पर अपनी राय रख सकते हैं.

रूपाली गांगुली ने भी उठाई आवाज

सोनाक्षी के अलावा टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी इस प्रदर्शन का जिक्र किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि झारखंड के छात्र बारिश में भी शांतिपूर्वक न्याय की मांग कर रहे हैं. उनकी हिम्मत का सम्मान होना चाहिए, चुप्पी नहीं. सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए और जवाबदेही तय करनी चाहिए. ये छात्र राज्य और देश का भविष्य हैं. जल्द न्याय मिले और वे उम्मीद लेकर घर लौटें.

इधर कंगना रनौत ने एक हालिया पोस्ट में किसी अभिनेत्री की आलोचना की है. उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि कोई अभिनेत्री प्रदर्शन में समर्थन करते हुए 'पॉकेट मार' जैसी ड्रेसिंग में नजर आई, हाफ पैंट और उल्टी कैप पहने हुए. कंगना ने यह भी कहा कि पार्टनर का असर किसी को बदल देता है. नाम न लेने के बावजूद नेटिजन्स ने अटकलें लगाईं कि कंगना दबंग स्टार यानी सोनाक्षी की बात कर रही हैं. लेकिन सोनाक्षी ने इन अफवाहों पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. कंगना ने भी इस मुद्दे पर आगे कुछ नहीं कहा.