menu-icon
India Daily

Sky Force Box Collection Day 4: पहले वीकेंड के बाद धड़ाम से गिरी 'स्काई फोर्स', जानें अक्षय कुमार-वीर पहारिया की फिल्म का कलेक्शन

‘स्काई फोर्स’ फिल्म दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स पा रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन कलेक्शन कर रही है. चौथे दिन फिल्म ने ₹6.25 करोड़ की कमाई की और अब तक कुल ₹68.50 करोड़ की कमाई हो चुकी है. फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर हैं.

princy
Edited By: Princy Sharma
Sky Force Box Collection Day 4: पहले वीकेंड के बाद धड़ाम से गिरी 'स्काई फोर्स', जानें अक्षय कुमार-वीर पहारिया की फिल्म का कलेक्शन
Courtesy: Pinterest

Sky Force Box Office Collection: 'स्काई फोर्स' फिल्म दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स पा रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया ने लीड रोल प्ले किया है.  पहले वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई, लेकिन चौथे दिन (सोमवार) आंकड़ों में गिरावट देखी गई. 

'स्काई फोर्स'  ने चौथे दिन लगभग ₹6.25 करोड़ की कमाई की, जो शुरुआती अनुमान के मुताबिक है. फिल्म ने अब तक कुल ₹68.50 करोड़ की कमाई की है और जल्द ही ₹70 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.  इस फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसे दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने किया है.

अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट

फिल्म की रिलीज के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आज वो दिन है! ‘Sky Force’ सिनेमाघरों में आ गई है और मुझे गर्व है कि इस अद्भुत और अनकही कहानी को पर्दे पर लाने का मौका मिला. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह उन असली नायकों को श्रद्धांजलि है, जो हमारे आसमानों की रक्षा करते हैं.'

वीर पहाड़िया ने जाहिर की खुशी 

वहीं, 'स्काई फोर्स' वीर पहाड़िया के एक्टिंग करियर की शुरुआत है. वीर ने पहले फिल्म के बारे में अपनी बात रखते हुए कहा,'मैं बहुत नया हूं और छोटी बातों को लेकर ज्यादा कुछ कहने लायक नहीं हूं. लेकिन मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरी और मेरे किरदार को पसंद किया. मुझे हमेशा विश्वास था कि यह फिल्म दिलों को छूने वाली है.'

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आने वाली फिल्मों ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘कन्नप्पा ’, ‘हाउसफुल 5’, और ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे. इसके अलावा वह ‘Welcome To The Jungle’ में भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.