Shraddha Kapoor Eetha: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आ गई है. अब यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए इसकी घोषणा की. कैप्शन में लिखा गया- 'तूफान के लिए तैयार रहिएगा, क्योंकि ईठा आ रही है, 4 दिसंबर को.'
पहले यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को आ रही थी. बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने 'ईठा' की डेट आगे बढ़ा दी. अब यह अक्षय कुमार की अनटाइटल कॉमेडी फिल्म से टकराएगी, जो उसी दिन 4 दिसंबर को रिलीज होगी.
'ईठा' मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है. श्रद्धा कपूर इस किरदार में नजर आएंगी. फिल्म का पहला लुक पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अक्षय कुमार की फिल्म अनीस बज्मी निर्देशित है और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स प्रोड्यूस कर रही है. इसमें विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में हैं.
यह क्लैश दोनों फिल्मों के लिए चुनौती भरा साबित हो सकता है. 'ईठा' सांस्कृतिक और जीवनी आधारित कहानी लेकर आ रही है, जबकि अक्षय की फिल्म कॉमेडी पर फोकस करेगी. दर्शक दोनों का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स का फैसला सही लगता है क्योंकि 'टॉक्सिक' जैसी बड़ी फिल्म से बचकर अब नई डेट पर बेहतर मौका मिल सकता है/
श्रद्धा कपूर ने इस रोल के लिए काफी मेहनत की है. महाराष्ट्र की लोक कला को बड़े पर्दे पर लाने का प्रयास सराहनीय है. फिल्म में तमाशा और लावणी के तत्व होंगे जो दर्शकों को आकर्षित करेंगे. नई रिलीज डेट के साथ अब टीम फिल्म को और बेहतर बनाने में जुटी होगी.
अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी पहले भी सफल रही है. उनकी कॉमेडी फिल्म भी अच्छी कमाई की उम्मीद जगाती है. 4 दिसंबर को दोनों फिल्में एक साथ आने से बॉक्स ऑफिस पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.