menu-icon
India Daily

Bigg Boss 19: 'मेरे ऊपर ढोल बनकर चढ़ रही...', आगबबूला हुई कुनिका सदानंद की अमाल मलिक ने उड़ाई धज्जियां, शो में मचा ताड़ंव!

'बिग बॉस 19' का घर इन दिनों तनाव और ड्रामे से भरा पड़ा है. 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री कुनिका सदानंद और सिंगर अमाल मलिक के बीच एक छोटी सी बहस ने ऐसा रूप ले लिया कि दोनों ने एक-दूसरे के परिवारों पर भी निशाना साध लिया. 61 साल की कुनिका और 35 साल के अमाल के इस विवाद ने दर्शकों को चौंका दिया है.

antima
Edited By: Antima Pal
Bigg Boss 19: 'मेरे ऊपर ढोल बनकर चढ़ रही...', आगबबूला हुई कुनिका सदानंद की अमाल मलिक ने उड़ाई धज्जियां, शो में मचा ताड़ंव!
Courtesy: social media

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' का घर इन दिनों तनाव और ड्रामे से भरा पड़ा है. 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री कुनिका सदानंद और सिंगर अमाल मलिक के बीच एक छोटी सी बहस ने ऐसा रूप ले लिया कि दोनों ने एक-दूसरे के परिवारों पर भी निशाना साध लिया. 61 साल की कुनिका और 35 साल के अमाल के इस विवाद ने दर्शकों को चौंका दिया है. होस्ट सलमान खान ने भी अमाल को खरी-खोटी सुनाई और उन्हें चेतावनी दी कि शो जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है अच्छा इंसान बनकर बाहर आना. सब कुछ तब शुरू हुआ जब अमाल मलिक, जो अभी घर के कैप्टन हैं, किचन के कामों को लेकर तनाव में थे. 

कुनिका ने किचन में दखल दिया, जबकि उन्होंने खुद किचन की जिम्मेदारी से हाथ खींच लिया था. अमाल ने गुस्से में कहा, 'आपको इज्जत दो तो भी आप सिर पर चढ़ जाते हो. इज्जत देने का मतलब नौकर बनना नहीं है.' इस पर कुनिका भड़क गईं और बोलीं, 'मुझे तेरी इज्जत की जरूरत नहीं.' बात बढ़ी तो अमाल ने तंज कसा, 'इसलिए तो आप 40 साल से रिटायर्ड हो.' कुनिका ने पलटकर कहा, 'अपने परिवार को संभालो पहले.' यह सुनकर अमाल और भड़क गए. इससे पहले भी कुनिका  और तान्या मित्तल के परिवार पर कुनिका की टिप्पणियों को लेकर अमाल ने विरोध किया था. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

उन्होंने कहा कि कुनिका का व्यवहार गलत है और घरवाले चुप क्यों रहते हैं. अमाल ने कन्फेशन रूम में बिग बॉस से कहा कि वे कुनिका को डिसक्वालिफाई करना चाहते थे, लेकिन नियमों ने रोका. कुनिका ने अपना बचाव किया कि जब किसी ने उनके परिवार पर हमला किया था, तो कोई साथ नहीं खड़ा हुआ. वीकेंड का वार में सलमान खान ने अमाल को लताड़ा. उन्होंने कहा, टतुम्हारा मकसद अपनी इमेज सुधारना था, लेकिन गालियां और परिवारों पर हमला करने से उल्टा हो रहा है. मैं चाहता हूं तुम शो न जीतो, बल्कि एक बेहतर इंसान बनकर निकलो.' 

सलमान ने कुनिका को भी सलाह दी कि उम्र का सम्मान रखें. बाहर भी रिएक्शन आ रहे हैं. गौहर खान ने ट्वीट किया, 'कुनिका जी 61 साल की हैं, टोन का ध्यान रखो. कैप्टनशिप में मैच्योरिटी जरूरी है. यह झगड़ा बिग बॉस 19 को और रोमांचक बना रहा है. थीम 'घरवालों की सरकार' के तहत कंटेस्टेंट्स को ज्यादा पावर मिली है, जिससे टकराव बढ़े हैं. गौरव खन्ना, अश्नूर कौर, नीलम गिरी जैसे अन्य कंटेस्टेंट्स भी बीच-बचाव करते नजर आए. दर्शक अब अगले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. क्या यह विवाद और बिगड़ेगा?