Shilpa Shinde Takes Dig At Hina Khan: बिग बॉस की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. मात्र कुछ घंटों पहले हिना खान ने शिल्पा के कबूलनामे को 'absolutely shameful' बताया था, जिसके जवाब में शिल्पा शिंदे ने एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर कर indirect तंज कसा है. वीडियो में शिल्पा ने कहा- 'पब्लिसिटी गेन करने के लिए आपके पास अपनी बीमारियां हैं...' यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो की शुरुआत करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा- 'लोग मेरे नाम पर पब्लिसिटी गेन करना कब बंद करेंगे.' उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा- 'चलती ट्रेन में मत चढ़िए, आपको चोट लगेगी.' बिना किसी का नाम लिए उन्होंने हिना खान पर निशाना साधते हुए कहा कि पब्लिसिटी के लिए कुछ लोगों के पास अपनी बीमारियां हैं और घर के लोगों की मौत का मुद्दा है, तो उन्हें शिल्पा शिंदे की जरूरत क्यों पड़ रही है.
शिल्पा ने पुरानी बातों को दोहराने से भी मना किया. उन्होंने कहा- 'पुरानी कब्रें मत खोदिए.' अभिनेत्री ने दावा किया कि उनके पास सबूत हैं और जरूरत पड़ी तो वह सब सामने रख देंगी. शिल्पा ने कहा- 'मैं ऐसी प्रूफ दूंगी कि न चाहते हुए भी आपको उस इंसान से नफरत हो जाएगी.'
9 साल बाद बोलने का कारण बताते हुए शिल्पा ने कहा कि वह दिल पर झूठ लेकर नहीं जी सकतीं. उन्होंने कहा- 'अगर उस वक्त मैंने उनकी गिरफ्तारी कराई होती तो आज खुद गिरफ्तार हो जाती.' शिल्पा का कहना है कि अगर उस समय लोगों ने उनका साथ दिया होता तो आज यह नौबत नहीं आती. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि जिन बातों की उन्हें जानकारी नहीं है, उन पर कमेंट न करें. अंत में शिल्पा ने महाभारत और साम, दाम, दंड, भेद की बात करते हुए अपने फैसले को जस्टिफाई किया.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए. कई यूजर्स ने शिल्पा की आलोचना करते हुए 'Shame on you' लिखा, तो वहीं कई समर्थकों ने कहा, 'We are with Shilpa.' कुछ ने उन्हें सलाह दी कि पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए. यह विवाद शिल्पा शिंदे के हालिया कबूलनामे के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने 9 साल पुरानी घटना का जिक्र किया. हिना खान ने इसे शर्मनाक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी.