menu-icon
India Daily

'डी-कंपनी से भी नहीं डरते', 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी ने फाड़ा सलमान खान का नोटिस, रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल

कुछ दिन पहले अमित जानी ने फिल्म 'काला हिरण' की घोषणा की थी, जो सलमान खान के उस पुराने केस पर आधारित है जिसमें वे ब्लैकबक का शिकार करने के आरोप में फंस गए थे. फिल्म की घोषणा होते ही सलमान खान की टीम ने मेकर्स को लीगल नोटिस थमा दिया. नोटिस में फिल्म से जुड़ा कोई भी कंटेंट जारी न करने और सलमान से माफी मांगने को कहा गया था.

antima
Edited By: Antima Pal
'डी-कंपनी से भी नहीं डरते', 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी ने फाड़ा सलमान खान का नोटिस, रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल
Courtesy: x

Kala Hiran Producer Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार वजह है उनकी 1998 की ब्लैकबक शिकार कांड पर बन रही फिल्म 'काला हिरण'. फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान की टीम द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस को खुलेआम फाड़कर फेंक दिया और दावा किया कि उन्हें मौत की धमकियां मिल रही हैं.

'काला हिरण' प्रोड्यूसर अमित जानी का तगड़ा रिएक्शन

कुछ दिन पहले अमित जानी ने फिल्म 'काला हिरण' की घोषणा की थी, जो सलमान खान के उस पुराने केस पर आधारित है जिसमें वे ब्लैकबक का शिकार करने के आरोप में फंस गए थे. फिल्म की घोषणा होते ही सलमान खान की टीम ने मेकर्स को लीगल नोटिस थमा दिया. नोटिस में फिल्म से जुड़ा कोई भी कंटेंट जारी न करने और सलमान से माफी मांगने को कहा गया था.

अब अमित जानी ने इस नोटिस का जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे नोटिस को हाथों से फाड़ते हुए कह रहे हैं- 'ये है मेरा जवाब!' उन्होंने ट्वीट में लिखा- 'सलमान खान के समर्थन में कथित रूप से डी कंपनी की धमकी आ रही है. मैं किसका जवाब दूं? नोटिस का या धमकियों का?'

'36 घंटों में हजारों मौत की धमकियां मिली'

वीडियो में अमित जानी ने खुलासा किया कि पिछले 36 घंटों में उन्हें हजारों मौत की धमकियां मिली हैं. उन्होंने कहा- 'मेरे दोस्त और मीडिया वाले पूछ रहे थे कि नोटिस का क्या जवाब दूंगा. सलमान के मुस्लिम फैंस डोंगरी, धारावी और जोगेश्वरी से मैसेज कर रहे हैं कि अगर मैं मुंबई आया तो मुझे सर कलम कर देंगे.'

'मैं सलमान भाई को जवाब दे चुका'

प्रोड्यूसर ने आगे कहा- 'एक मैसेज डी कंपनी के नाम से आया है कि 'डी कंपनी आपको नहीं छोड़ेगी.' अब बताओ, मुझे नोटिस का जवाब देना है या इन धमकियों का? मैं सलमान भाई को जवाब दे चुका हूं.' अमित जानी ने अपने फैंस और दर्शकों को कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं.