menu-icon
India Daily

'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', हिना खान को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद अब किस पर भड़की शिल्पा शिंदे?

शनिवार, 6 जून को शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की. अपनी तस्वीरों वाली इस रील में उन्होंने लिखा- 'Be a woman, always ready to say जो उखाड़ना है उखाड़ लो.' कैप्शन में और भी तीखा संदेश दिया- 'जलने वालों जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला जला के खत्म कर दो.' 

antima
Edited By: Antima Pal
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', हिना खान को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद अब किस पर भड़की शिल्पा शिंदे?
Courtesy: x

Shilpa Shinde Shares Cryptic Note: टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर 2016 में लगाए झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप को खुद स्वीकार करने के बाद अब उन पर चौतरफा आलोचना हो रही है. लेकिन शिल्पा इस विवाद से बिल्कुल अविचलित नजर आ रही हैं.

अब किस पर भड़की शिल्पा शिंदे?

शनिवार, 6 जून को शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की. अपनी तस्वीरों वाली इस रील में उन्होंने लिखा- 'Be a woman, always ready to say जो उखाड़ना है उखाड़ लो.' कैप्शन में और भी तीखा संदेश दिया- 'जलने वालों जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला जला के खत्म कर दो.' 

पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन टाइमिंग साफ बताती है कि यह आलोचकों और नेटिजंस के लिए जवाब है. इस बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिल्पा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. संगठन का कहना है कि झूठे आरोप लगाकर महिला सुरक्षा कानूनों का दुरुपयोग करना गंभीर मामला है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.

हिना खान के साथ छिड़ी जंग

विवाद के बाद शिल्पा की हिना खान से भी खूब बहस छिड़ गई. हिना ने शिल्पा के एडमिशन पर हैरानी जताते हुए कहा था कि महिलाएं भी ऐसी घटिया हरकत का साथ दे रही हैं, यह विश्वास नहीं हो रहा. जवाब में शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें बिना नाम लिए हिना पर तंज कसा. उन्होंने हिना के ब्रेस्ट कैंसर और पिता के निधन जैसे निजी मुद्दों को भी घसीट लिया, जिसकी काफी आलोचना हुई.

दरअसल साल 2016 में शिल्पा ने 'भाभीजी घर पर हैं' शो छोड़ दिया था. उस समय उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. अब खुद मान चुकी हैं कि आरोप झूठा था. इस खुलासे ने पूरे मनोरंजन जगत को हिला दिया है. शिल्पा हालांकि अपने स्टैंड पर अड़ी हुई हैं. उनका कहना है कि वे जो करना चाहती हैं, करती हैं.