menu-icon
India Daily

शक्ति शालिनी का सीक्रेट सीन लीक, अनीता पड्डा का अवतार देख फटी रह गई फैंस की आंखें

अनीता पड्डा की फिल्म शक्ति शालिनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फिल्म का लीक सीन बताया जा रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
शक्ति शालिनी का सीक्रेट सीन लीक, अनीता पड्डा का अवतार देख फटी रह गई फैंस की आंखें
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड की आने वाली फिल्मों में इन दिनों शक्ति शालिनी फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की यह फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. इसकी वजह एक ऐसा वीडियो है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म के सेट से लीक हुआ फुटेज है. हालांकि अभी तक मेकर्स या फिल्म की टीम की ओर से इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस अनीता पड्डा के फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है.

शक्ति शालिनी के सेट से वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में एक लड़की बेहद ताकतवर और आक्रामक अंदाज में दिखाई देती है. वीडियो में वह एक युवक को घसीटते हुए नजर आती है. इसके बाद युवक के पैर को रस्सी से बांधा जाता है जो एक घोड़े से जुड़ी होती है. वीडियो का यह छोटा सा हिस्सा ही इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी साबित हुआ. कई यूजर्स का मानना है कि यह फिल्म के किसी अहम और दमदार सीन का हिस्सा हो सकता है. हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

अनीता पड्डा के किरदार को लेकर बढ़ी उत्सुकता

वीडियो वायरल होने के बाद दर्शकों के बीच अनीता पड्डा के किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस फिल्म में एक बेहद शक्तिशाली और अलग अंदाज वाले किरदार में नजर आने वाली हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि वीडियो में दिखाई गई झलक फिल्म के लिए उनकी उत्सुकता को और बढ़ा रही है. लोगों को उम्मीद है कि यह किरदार बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्मों की नई मिसाल बन सकता है.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा कि अगर इस तरह के दृश्य के साथ दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ा जाए तो यह सीन और भी शानदार बन सकता है.