menu-icon
India Daily

तापसी पन्नू ने अपनी फिटनेस को लेकर खोला राज, 'परफेक्ट इंस्टाग्राम फोटो' के चक्कर में खुद को किया था टॉर्चर

तापसी पन्नू का यह खुलासा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. कई लड़कियां और महिलाएं इससे जुड़ाव महसूस कर रही हैं. आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई 'परफेक्ट बॉडी' की छवि युवाओं पर बहुत दबाव डाल रही है. तापसी ने इसी दबाव को अपनी बात के जरिए तोड़ने की कोशिश की है.

antima
Edited By: Antima Pal
तापसी पन्नू ने अपनी फिटनेस को लेकर खोला राज, 'परफेक्ट इंस्टाग्राम फोटो' के चक्कर में खुद को किया था टॉर्चर
Courtesy: x

Taapsee Pannu Recalls Obsession:  बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में एक बहुत ही ईमानदार बात कही है. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुलकर बताया कि उन्होंने कई सालों तक अपने पेट के निचले हिस्से (लोअर बेली फैट) को लेकर काफी ऑब्सेशन में रही. बेहद फिट होने के बावजूद उन्हें हमेशा लगता था कि उनका पेट पूरी तरह फ्लैट नहीं है.

तापसी पन्नू ने अपनी फिटनेस को लेकर खोला राज

तापसी ने बताया- 'मैं बचपन से ही बहुत फिट थी, लेकिन मुझे कभी समझ नहीं आया कि लोअर बेली फैट क्यों नहीं जाता. मैंने इतनी ज्यादा मेहनत की कि खुद को टॉर्चर कर लिया. इंटेंस वर्कआउट करती थी, लेकिन नतीजा उल्टा निकला.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

उन्होंने आगे कहा कि जब हम शरीर पर बहुत ज्यादा दबाव डालते हैं तो दिमाग को लगता है कि शरीर को खतरा है. ऐसे में शरीर सुरक्षा के लिए पानी रोकना शुरू कर देता है. यही वजह थी कि उनकी मेहनत के बावजूद वो फैट और पानी की रिटेंशन बढ़ती गई. तापसी ने जोर देकर कहा कि महिलाओं का शरीर अलग-अलग होता है. हर किसी का शरीर एक जैसा नहीं हो सकता. सिर्फ इंस्टाग्राम पर परफेक्ट फोटो डालने के चक्कर में खुद को इतना परेशान करना सही नहीं है. उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे अपने शरीर के साथ प्यार से पेश आएं और अनहेल्दी तरीकों से परफेक्शन हासिल करने की कोशिश न करें. 

तापसी का मैसेज

तापसी पन्नू का यह खुलासा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. कई लड़कियां और महिलाएं इससे जुड़ाव महसूस कर रही हैं. आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई 'परफेक्ट बॉडी' की छवि युवाओं पर बहुत दबाव डाल रही है. तापसी ने इसी दबाव को अपनी बात के जरिए तोड़ने की कोशिश की है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पहले वे खुद को बहुत परेशान करती थीं, लेकिन अब वे समझ चुकी हैं कि स्वस्थ रहना ज्यादा जरूरी है बजाय सिर्फ दिखने में परफेक्ट होने के.

तापसी पन्नू अपनी फिटनेस के लिए हमेशा जानी जाती रही हैं. फिल्मों में एक्शन रोल करने वाली इस अभिनेत्री ने कई बार अपनी ट्रेनिंग और डाइट के बारे में बात की है. लेकिन इस बार उन्होंने अपनी कमजोरी और गलतियों को भी लोगों के सामने रखा, जो उनकी ईमानदारी को दिखाता है.