menu-icon
India Daily

शकीरा की 19 साल बाद भारत में धमाकेदार वापसी! जानें किन-किन शहरों में करेंगी परफॉर्मेंस

भारत में शकीरा की करीब 19 साल बाद धमाकेदार वापसी होने वाली है. चलिए जानते हैं कि किन-किन शहरों में शकीरा परफॉर्मेंस करने वाली हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
शकीरा की 19 साल बाद भारत में धमाकेदार वापसी! जानें किन-किन शहरों में करेंगी परफॉर्मेंस
Courtesy: x

मुंबई: वाका वाका और हिप्स डॉन्ट लाई की सुपरहिट गायिका शकीरा 2026 में भारत टूर पर आ रही हैं. कोलंबियन पॉप स्टार अप्रैल में मुंबई और दिल्ली में दो शानदार कॉन्सर्ट देंगी. यह खबर सुनते ही उनके भारतीय फैंस में जबरदस्त उत्साह है. लगभग 19 साल बाद शकीरा भारत में बड़े स्तर पर परफॉर्म करने जा रही हैं. उनकी आखिरी बड़ी परफॉर्मेंस 2007 में मुंबई में ओरल फिक्सेशन टूर के दौरान हुई थी. 

शकीरा इंडिया टूर 2026: तारीखें और जगहें

शकीरा मुंबई में 10 अप्रैल 2026 को महालक्ष्मी रेसकोर्स पर स्टेज पर उतरेंगी. इसके बाद 15 अप्रैल 2026 को दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका दूसरा शो होगा. ये दोनों कॉन्सर्ट फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट 2026 का हिस्सा हैं, जो जिला बाय जोमैटो द्वारा आयोजित है और एचएसबीसी द्वारा प्रेजेंटेड है. यह पहली बार है जब फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट दो शहरों में हो रहा है. इसका मकसद बच्चों के पोषण और संयुक्त राष्ट्र के जीरो हंगर गोल को सपोर्ट करना है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shakira (@shakira)

शकीरा ने इसकी खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि भारत में परफॉर्म करना उनके लिए हमेशा खास रहा है. वे मुंबई और दिल्ली के फैंस से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं. साथ ही उनकी बेयरफुट फाउंडेशन भी बच्चों की भलाई के लिए काम करती है, जो इस इवेंट के उद्देश्य से मैच करता है. फैंस अब इन कॉन्सर्ट्स के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टिकट सेल की डिटेल्स भी सामने आ गई हैं. एचएसबीसी प्री-सेल 27 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि जनरल सेल 1 मार्च 2026 से होगी. टिकट्स बुकमायशो या डिस्ट्रिक्ट ऐप के जरिए उपलब्ध होंगे. जल्दी बुक करें, क्योंकि इतने बड़े नाम की कॉन्सर्ट में टिकट्स जल्दी सोल्ड आउट हो सकते हैं.

परफॉर्मेंस में हिप मूव्स और लैटिन बीट्स की मचेगी धूम

शकीरा के गाने जैसे व्हेनेवर, व्हेयरएवर, शे वुल्फ, लास मुजेरेस या नो लोरान और कई हिट्स के साथ ये शो एनर्जी, डांस और इमोशंस से भरपूर होगा. उनकी परफॉर्मेंस में हिप मूव्स और लैटिन बीट्स की धूम मचने वाली है. यह टूर न सिर्फ म्यूजिक लवर्स के लिए, बल्कि सोशल कॉज को सपोर्ट करने वालों के लिए भी खास है. शकीरा की भारत वापसी एक बड़ा इवेंट है, जो फैंस को सालों बाद उनका लाइव जादू देखने का मौका देगा. तैयार हो जाइए, क्योंकि अप्रैल में भारत में शकीरा का तूफान आने वाला है.