मुंबई: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन-थ्रिलर ने पहले वीकेंड में अच्छी कमाई की, लेकिन वीकडे में इसका परफॉर्मेंस काफी कमजोर पड़ गया हैय. छठे दिन (बुधवार, 4 फरवरी) को फिल्म ने सिर्फ 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो पिछले दिन (मंगलवार) के 2.6 करोड़ से कम है. अब तक भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
फिल्म का दिन-प्रतिदिन का कलेक्शन इस प्रकार रहा है (Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के अनुसार):
दिन 1 (शुक्रवार): 4 करोड़ रुपये
दिन 2 (शनिवार): 6.25 करोड़ रुपये
दिन 3 (रविवार): 7.25 करोड़ रुपये
पहले वीकेंड कुल: 17.50 करोड़ रुपये
दिन 4 (सोमवार): 2.25 करोड़ रुपये
दिन 5 (मंगलवार): 2.6 करोड़ रुपये
दिन 6 (बुधवार): 2 करोड़ रुपये
कुल मिलाकर 6 दिनों में 24.25 करोड़ रुपये. थिएटर्स में ऑक्यूपेंसी भी काफी कम रही, बुधवार को सिर्फ 9.17 प्रतिशत के आसपास. निर्देशक अभिराज मीनावाला की इस फिल्म को रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में शानदार परफॉर्मेंस दी है, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिश्रित रही हैं. कुछ लोगों ने इसे पसंद किया, तो कई ने इसे औसत बताया.
दूसरी ओर 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार है. सनी देओल और वरुण धवन की इस पैट्रियॉटिक एक्शन फिल्म ने 13 दिनों में 290.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. बुधवार को इसने 4 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है. 'बॉर्डर 2' की मजबूत कमाई और दर्शकों का जोश 'मर्दानी 3' के लिए चुनौती बन गई है.
'मर्दानी 3' एक महिला-केंद्रित एक्शन ड्रामा है, जो ट्रैफिकिंग और क्राइम पर फोकस करती है. पहले पार्ट्स की सफलता के बावजूद इस बार यह बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' की तूफानी कमाई के सामने टिक नहीं पा रही. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का रन अब जल्द खत्म हो सकता है, क्योंकि नए रिलीज और मौजूदा कॉम्पिटिशन इसे आगे बढ़ने नहीं दे रहे. कुल मिलाकर 'मर्दानी 3' ने शुरुआत तो ठीक की, लेकिन वीकडे में गिरावट ने इसके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं.