Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लाइमलाइट में रहना कुछ खास पसंद नहीं है. लेकिन जब भी वो बाहर कहीं दिखाई देते हैं तो कैमरा उनको कैद कर ही लेता है. अभी हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी में स्पॉट किए गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आर्यन खान उस मिस्ट्री गर्ल के बेहद करीब दिख रहे हैं इसी कारण इन दोनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
वीडियो में आर्यन खान एक क्लब में दिखाई दे रहे हैं. क्लब में उनके साथ एक लड़की दिख रही है जो कि उनके बेहद करीब नजर आ रही हैं. अब वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा क्या आर्यन खान इस लड़की को डेट कर रहे हैं. वहीं कुछ व्यूवर्स ने तो इस लड़की को आर्यन खान की गर्लफ्रेंड बता दिया.
हालांकि, कुछ ने वीडियो को देखने के बाद कहा कि वो आर्यन खान की अच्छी दोस्त भी तो हो सकती हैं क्योंकि जरूरी नहीं है कि एक लड़का और लड़की साथ दिख रहे हैं तो वो एक दूसरे को डेट ही कर रहे हों.
आर्यन खान (Aryan Khan ) के वर्कफ्रंट की बात करें तो यह जल्द अपने निर्देशन की शुरुआत करने वाले हैं. आर्यन ने अपनी पहली वेब सीरीज स्टारडम पर काम करना शुरू कर दिया है. युवा निर्देशक बॉलीवुड के कई बड़े नामों के साथ काम करने वाले हैं, इसमें इनके पिता शाहरुख खान, रणवीर सिंह , करण जौहर , बॉबी देओल जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है. इस सीरीज में मोना सिंह, लक्ष्य लालवानी और गौतमी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं जिसकी शूटिंग मुंबई की गलियों में होने वाली है.